नई दिल्ली- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने कुख्यात गैंग से जुड़े आरोपी अनमोल बिश्नोई की न्यायिक हिरासत अवधि को एक सप्ताह और बढ़ाने का आदेश दिया है। यह फैसला शुक्रवार को सुरक्षा कारणों के चलते एनआईए मुख्यालय में आयोजित विशेष सुनवाई के दौरान सुनाया गया।
सुनवाई के दौरान बिश्नोई की ओर से एक प्रार्थना पत्र भी दायर किया गया, जिसमें उसने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। आवेदन में कहा गया कि उसे हिरासत में रहने के दौरान जान का खतरा महसूस हो रहा है, इसलिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाएं।
अदालत ने आवेदन को रिकॉर्ड पर लेते हुए मामले की अगली कार्यवाही तक आरोपी को न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश जारी किया है। एनआईए इस मामले में आगे भी पूछताछ और संबंधित साक्ष्यों की जांच जारी रखेगी।
