Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

रोजगार व स्वरोजगार को लेकर विभागीय समन्वय से कार्यों में तेजी लायें अधिकारी-सीडीओ

रोजगार व स्वरोजगार को लेकर विभागीय समन्वय से कार्यों में तेजी लायें अधिकारी-सीडीओ

समयबद्ध क्रियान्वयन और परिणामोन्मुखी कार्यप्रणाली पर मुख्य विकास अधिकारी का जोर

पौड़ी: मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विकास विभाग की मासिक स्टाफ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए रोजगार, स्वरोजगार एवं विभागीय समन्वय से जुड़े विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंकर्स को विकासखण्डवार बीएलबीसी बैठकें नियमित रूप से आयोजित कर स्वयं सहायता समूहों की बैंकिंग शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को मनरेगा अंतर्गत मानव दिवसों के लक्ष्य समयसीमा में पूर्ण करने, रोजगार सृजन की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने, सारा योजना के स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारम्भ कर वित्तीय व भौतिक प्रगति लाने व मनरेगा एवं अन्य विभागों के कन्वर्जेंस से रोजगार एवं स्वरोजगारपरक कार्य तत्काल प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये।

उन्होंने पौखाल क्षेत्र में गोट वैली परियोजना को शीघ्र प्रारम्भ कराने हेतु पशुपालन विभाग, मनरेगा, रीप एवं एनएएलएम को आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। साथ ही स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल ऋण स्वीकृत व वितरित कर उनके व्यवसाय प्रारम्भ कराने, रेशम एवं डेरी योजनाओं में कन्वर्जेंस से कार्य शीघ्र शुरू कराने, कृषि-उद्यान-पशुपालन जैसे रेखीय विभागों के साथ ब्लॉक स्तर पर बैठक कर कार्ययोजना लागू करने, मनरेगा में 60 दिन से अधिक रोजगार पाने वाले परिवारों को प्रोजेक्ट उन्नति के तहत आरसेटी से कौशल प्रशिक्षण दिलाने तथा रीप योजना अंतर्गत ऐमेनीटी सेंटर, कलेक्शन सेंटर व समुदाय आधारित कार्ययोजनाएं प्राथमिकता से शुरू कराने के निर्देश दिये गये।

बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, परियोजना प्रबंधक रीप कुलदीप बिष्ट सहित खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Back To Top