Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी

जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी

छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम

घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

नए साल के जश्न पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने की मुस्लिम युवाओं से अपील

बरेली: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने नए साल के जश्न को लेकर मुस्लिम समाज से संयम बरतने की अपील की है। सोमवार को जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि इस्लामिक शिक्षाओं के अनुसार नए साल का जश्न मनाना उचित नहीं है और इसे अनावश्यक खर्च से भी जोड़ा जा सकता है।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बताया कि हाल के दिनों में उनसे कई लोगों ने यह सवाल किया था कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को नए साल का जश्न मनाना धार्मिक रूप से सही है या नहीं। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि शरीयत की दृष्टि से इस तरह के आयोजन जायज नहीं माने जाते। उनका कहना है कि इस्लामिक कैलेंडर की शुरुआत मुहर्रम के महीने से होती है, जबकि अन्य संस्कृतियों और धर्मों में भी वर्ष की गणना अलग-अलग महीनों से की जाती है।

उन्होंने यह भी कहा कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को नए साल के रूप में मनाना पश्चिमी संस्कृति से जुड़ा हुआ है, जिसका इस्लामी परंपराओं से कोई सीधा संबंध नहीं है। मौलाना के मुताबिक, नए साल के नाम पर होने वाले कई आयोजन फूहड़बाजी, शोर-शराबे और अनुशासनहीन गतिविधियों से जुड़े होते हैं।

मौलाना रजवी ने कहा कि इस्लाम में फिजूलखर्ची की मनाही है और ऐसे आयोजनों में अनावश्यक धन खर्च करना शरीयत के खिलाफ माना जाता है। उन्होंने खास तौर पर मुस्लिम युवाओं से अपील की कि वे ऐसे जश्न से दूर रहें और अपनी धार्मिक मर्यादाओं का पालन करें।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर कहीं ऐसे आयोजनों की जानकारी सामने आती है, तो धार्मिक नेतृत्व की ओर से उन्हें रोकने के प्रयास किए जाएंगे। मौलाना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने नए साल के जश्न को लेकर मुस्लिम समाज से संयम बरतने की अपील की है। सोमवार को जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि इस्लामिक शिक्षाओं के अनुसार नए साल का जश्न मनाना उचित नहीं है और इसे अनावश्यक खर्च से भी जोड़ा जा सकता है।

Back To Top