Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

टपकेश्वर मंदिर में लौटी आस्था की शांति, शिवलिंग पर पुनः स्थापित हुआ चांदी का नाग

टपकेश्वर मंदिर में लौटी आस्था की शांति, शिवलिंग पर पुनः स्थापित हुआ चांदी का नाग

देहरादून – देहरादून स्थित ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार की रात श्रद्धालुओं के लिए एक सुखद और भावनात्मक क्षण देखने को मिला, जब शिवलिंग पर प्रतिष्ठित चांदी का नाग पुनः अपने स्थान पर स्थापित कर दिया गया। करीब ढाई महीने पूर्व हुई चोरी की घटना से भक्तों में गहरा आक्रोश और दुख व्याप्त था।

घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और मंदिर से चोरी हुआ चांदी का नाग बरामद कर लिया था। हालांकि न्यायिक प्रक्रिया के चलते यह धरोहर कुछ समय तक मालखाने में सुरक्षित रखी गई थी।

अब अदालत से अनुमति मिलने के बाद मंदिर प्रशासन को यह नाग सौंप दिया गया। टपकेश्वर महादेव सेवादल (रजि.) के कार्यकारिणी सदस्य अनुभव अग्रवाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश के अनुपालन में देर शाम थाने से चांदी का नाग लाया गया और वैदिक मंत्रोच्चार व धार्मिक विधियों के साथ भगवान शिव के शिवलिंग पर पुनः विराजमान किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में हर्ष और संतोष का माहौल देखने को मिला।

टपकेश्वर महादेव मंदिर न केवल देहरादून बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्राकृतिक गुफा में स्थित यह मंदिर द्रोण गुफा के नाम से भी जाना जाता है और इसका संबंध महाभारत काल से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि गुरु द्रोणाचार्य ने यहीं तपस्या की थी।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, अश्वत्थामा की बाल्यावस्था में भगवान शिव की कृपा से गुफा की छत से दूध की धारा प्रवाहित हुई थी, जिसके कारण इस शिवलिंग को पहले दूधेश्वर महादेव कहा जाता था। कालांतर में यही धारा जल में परिवर्तित हो गई, जो आज भी निरंतर बूंद-बूंद शिवलिंग पर गिरती है। इसी विशेषता के कारण यह स्थल टपकेश्वर महादेव के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

Back To Top