Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत

 ब्राजील – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चार दिवसीय ब्राजील दौरे पर रविवार को रियो डी जेनेरियो पहुंचे, जहां वे 17वें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री का आगमन होते ही भारतीय समुदाय द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पारंपरिक नृत्यों, देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया गया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान भारतीय समुदाय के लोगों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए। पीएम मोदी ने वहां मौजूद प्रवासी भारतीयों से गर्मजोशी से मुलाकात की और बच्चों से भी स्नेहपूर्वक बातचीत की। एक खास प्रस्तुति ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित थी, जिसमें “ये देश नहीं मिटने दूंगा” गीत की पृष्ठभूमि पर भावनात्मक नृत्य किया गया। इस कार्यक्रम में ब्राजील के एक लोक बैंड ने भक्ति संगीत भी प्रस्तुत किया।

ब्रिक्स सम्मेलन में होगी वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा दो भागों में बंटा है – ब्रिक्स सम्मेलन में भागीदारी और ब्राजील का द्विपक्षीय राजकीय दौरा। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 6-7 जुलाई को आयोजित होगा, जिसमें शांति, सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, वैश्विक स्वास्थ्य, बहुपक्षवाद, आर्थिक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी सम्मेलन के इतर कई द्विपक्षीय मुलाकातें भी करेंगे, जिसमें रणनीतिक, आर्थिक और क्षेत्रीय सहयोग के मुद्दे उठाए जाएंगे।

ब्रासीलिया में होगी ब्राजील के राष्ट्रपति से मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ब्रासीलिया भी जाएंगे, जहां उनकी मुलाकात ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लुला दा सिल्वा से होगी। दोनों नेता भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने पर चर्चा करेंगे। साथ ही व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों से लोगों के संबंध को मजबूत करने के विभिन्न पहलुओं पर भी बात होगी।

पांच देशों के दौरे पर हैं प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा 2 जुलाई से 9 जुलाई तक चलेगा। वे पांच देशों की यात्रा पर हैं, जिसमें अब तक वे घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना और ब्राजील पहुंच चुके हैं। अर्जेंटीना में उन्होंने राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक की थी।

ब्राजील के बाद प्रधानमंत्री नामीबिया जाएंगे, जहां वे वहां की संसद को संबोधित करेंगे और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top