Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

डेटिंग एप पर युवकों की अश्लील वीडियो बनाकर रुपये ऐंठने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

डेटिंग एप पर युवकों की अश्लील वीडियो बनाकर रुपये ऐंठने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम पुलिस ने ऐसे गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो डेटिंग एप ग्राइन्डर पर युवकों से दोस्ती कर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर रुपये ऐंठते हैं। इस गिरोह ने लोहियानगर निवासी यतिन डैंगरी को सैक्सुअल एक्टिविटी का झांसा देकर किराये के मकान में बुलाया और अश्लील वीडियो बनाई। वायरल करने की धमकी देकर 60 हजार रुपये हड़प लिए। इस गिरोह के मुखिया के पास शाहदरा और यूपी बार काउंसलिंग की सदस्यता के कार्ड भी बरामद हुए हैं।

कपड़े उतारकर बनाया वीडियो
एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 21 जनवरी को सिहानी गेट क्षेत्र के लोहियानगर निवासी यतिन डैंगरी से ग्राइन्डर एप के माध्यम से इस गिरोह ने दोस्ती की। व्हाट्सअप चैट के माध्यम से गिरोह के सदस्य अजय ने युवक को एनडीआरएफ रईसपुर रोड स्थित एक किराये के मकान में बुलाया। मकान बंद था और चाबी लेकर चार अन्य युवक मौके पर पहुंचे। यतिन डैंगरी को पांचों आरोपी जबरन घर में ले गए और मारपीट कर उसके कपड़े उतारकर नग्नावस्था में वीडियो बनाई। विरोध करने पर हत्या की धमकी दी गई।

15 दिन के भीतर पकड़ा गया दूसरा गिरोह
आरोपियों ने दो क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग खातों में 60 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने पांच में से तीन आरोपियों रिंकू निवासी रेलवे रोड संबोली एक्सटेंशन थाना हर्ष विहार दिल्ली, अजय कुमार निवासी ग्राम शाहपुर भगौदा थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ और शुभम उर्फ सम्राट निवासी ग्राम उकसिया थाना रोहटा जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया है। जबकि इनके साथी कुलदीप और कपिल अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। एसीपी ने बताया कि इन्होंने तीन-चार अन्य लोगों के साथ भी ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पीड़ितों ने शिकायत नहीं की है उन्हें खोजा जा रहा है। पकड़े गए तीनों आरोपियों से तीन मोबाइल और साढ़े नौ हजार रुपये बरामद किए गए हैं। बता दें कि मधुबन बापूधाम पुलिस ने 15 दिनों में ऐसे दूसरे गिरोह को पकड़ा है जो डेटिंग एप पर लोगों को बुलाकर अवैध वसूली करते हैं।

दो बार काउंसिल के कार्ड बरामद
बताया कि आरोपी रिंकू के खिलाफ पूर्व में भी ऐसी ही वारदात को अंजाम देने के खिलाफ नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोपी रिंकू से तीन बार काउंसिल के कार्ड बरामद हुए हैं। इनमें दो शाहदरा और एक यूपी बार काउंसिल के कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस बार काउंसिल को पत्र भेजकर इनकी सत्यता की जांच करेगी।

वारदात से सहम गया था लाईब्रेरियन, मैसेज ने खुला राज
पीड़ित यतिन डैंगरी एक निजी स्कूल में लाईब्रेरियन की नौकरी करते हैं। पीड़ित के साथ इस गिरोह ने 21 जनवरी की शाम को अश्लील वीडियो और नंग्न अवस्था में पिटाई की थी। एक घंटे तक बंधक रखा और किसी को घटना की बात बताने पर हत्या की धमकी से वह सहम गए थे। एसीपी ने बताया कि पीड़ित ने उन्हें 30 जनवरी की रात में मैसेज कर घटना की बाबत बताया। पीड़ित से पुलिस मिली और घटनास्थल पर ले गई और तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top