Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

नये कानून को लेकर पुलिस लाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, नये कानूनो के बारें में दी गई विस्तृत जानकारी 

नये कानून को लेकर पुलिस लाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, नये कानूनो के बारें में दी गई विस्तृत जानकारी 

देहरादून। एक जुलाई 2024 से आई0पी0सी0, सी0आर0पी0सी0 तथा एविडेंस एक्ट के स्थान पर सम्पूर्ण भारत में लागू हो रहे तीन नये कानून भारतीय न्याय सहिंता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियिम के क्रियान्वयन के सम्बंध में सभी अधिकरियों/कर्मचारियों को नये कानूनो के बारें में विस्तृत जानकारी देने के लिए जनपद देहरादून में 4 चरणों में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

13 मई 2024 से आयोजित किये गये तृतीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का 17 मई को विधिवत समापन हुआ। अन्तिम दिवस के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारियो की नये कानून के विषय में दी गयी जानकारी के बारें में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान विधि क्षेत्र से आये विशेषज्ञ ने नये कानूनो के संबंध में ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों से चर्चा की और उन्हें नये कानूनों की बारीकियों के बारें में दी गई जानकारियों के विषय मे उनसे जानकारी प्राप्त की गई।
पांच दिवस तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी अधि0/कर्म0 को परिवर्तित नये कानूनों के अन्तर्गत पुरानी धाराओ में किये गये सशोंधनों तथा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उनमें जोड़ी गई नई धाराओं के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, साथ ही परिवर्तित कानूनों का पुलिसिंग के साथ-साथ न्यायालय के विचारण पर पडने वाले प्रभावों के सम्बन्ध व उनके प्रभावी क्रियान्वयन के सम्बन्ध में भी जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top