दुर्ग-भिलाई: दुर्ग जिले के भिलाई स्थित स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार देर रात पुलिस को किराए के एक मकान में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। शिकायत की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक व्यक्ति को फर्जी ग्राहक बनाकर वहां भेजा।
सूचना सही मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मकान से एक महिला दलाल और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया। वहीं, मौके से आठ युवतियों को भी बरामद किया गया, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल फोन, आपत्तिजनक सामग्री और नकदी भी बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
