Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

अतीक गैंग के करीबी जेपी दुबे पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज

अतीक गैंग के करीबी जेपी दुबे पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज

प्रयागराज: प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में अतीक अहमद गैंग से जुड़े एक और सदस्य पर बड़ी कार्रवाई की गई है। थाना क्षेत्र के शाहा पीपलगांव में रहने वाले जयप्रकाश दुबे उर्फ जेपी दुबे और उसके दो साथियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जेपी दुबे लंबे समय से अतीक अहमद गिरोह के लिए काम करता था तथा रंगदारी व जमीनों पर अवैध कब्जा करवाने जैसे अपराधों में शामिल था।

एयरपोर्ट थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत जिन तीन आरोपियों को नामजद किया गया है, उनमें जेपी दुबे पुत्र हरि प्रसाद दुबे, उसका साथी विकास पासी तथा भैयालाल शामिल हैं। तीनों पर जबरन किसानों की जमीन पर कब्जा करने, अवैध प्लाटिंग कराने, सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण करने और लोगों को धमकाने जैसे गंभीर आरोप हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि जेपी दुबे अपना गैंग संचालित करता है और उसके खिलाफ कई संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि यह गैंग गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को डराकर उनसे जमीन छीन लेता था। इसके साथ ही मारपीट, रंगदारी, हत्या का प्रयास और अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को प्रताड़ित करने जैसे गंभीर अपराध भी इसके नाम पर हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों का भय इतना अधिक है कि क्षेत्र के लोग इनके खिलाफ गवाही देने से भी डरते हैं। इनकी आपराधिक गतिविधियों को रोकने एवं जनता को इनके आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस ने गिरोहबंद गतिविधि निरोधक अधिनियम के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा था। उच्चाधिकारियों की मंजूरी मिलने के बाद तीनों के खिलाफ गैंगस्टर की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Back To Top