Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर सियासी घमासान, भाजपा विधायक खजान दास ने कांग्रेस पर साधा निशाना

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर सियासी घमासान, भाजपा विधायक खजान दास ने कांग्रेस पर साधा निशाना
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर सियासी बहस के केंद्र में आ गया है। इस मामले में खुद को भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी बताने वाली उर्मिला सनावर द्वारा जारी किए गए एक वीडियो के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वीडियो में वीआईपी से जुड़ा नाम सामने आने के बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर दी है।
  • मामले को लेकर भाजपा नेताओं की ओर से भी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। राजपुर से भाजपा विधायक और प्रदेश प्रवक्ता खजान दास ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस और उर्मिला सनावर मिलकर अनुसूचित जाति समाज की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोपों का पार्टी के साथ-साथ अनुसूचित जाति समाज भी कड़ा विरोध करेगा।
  • खजान दास ने स्पष्ट किया कि यदि सामने आए ऑडियो या आरोपों में कोई भी ठोस और प्रमाणिक तथ्य पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह किसी भी पद या दल से जुड़ा हो। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह इस संवेदनशील मामले को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है।
  • भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी न्यायिक प्रक्रिया में पूरा भरोसा रखती है और अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा। फिलहाल यह मामला प्रदेश की राजनीति में गरमाया हुआ है और आने वाले दिनों में इस पर सियासी बयानबाजी और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
Back To Top