Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

प्रभास का ‘वन मैन शो’ या कमजोर कहानी का शिकार? सोशल मीडिया पर ‘द राजा साब’ को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया

प्रभास का ‘वन मैन शो’ या कमजोर कहानी का शिकार? सोशल मीडिया पर ‘द राजा साब’ को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया

The Raja Saab: प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब’ रिलीज के साथ ही दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गई है। फिल्म को लेकर जहां एक वर्ग में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ दर्शक इसकी कहानी और ट्रीटमेंट से निराश नजर आ रहे हैं।

फिल्म देखने के बाद कई फैंस ने सोशल मीडिया पर प्रभास के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। दर्शकों का कहना है कि फिल्म का सेटअप पारंपरिक फिल्मों से हटकर है और प्रभास की एनर्जी स्क्रीन पर पूरी तरह झलकती है। एक यूजर ने लिखा कि फिल्म कुछ हिस्सों में थोड़ी धीमी जरूर है, लेकिन प्रभास की मौजूदगी इसे देखने लायक बनाती है। वहीं, एक अन्य फैन ने इसे ‘वन मैन शो’ करार देते हुए कहा कि प्रभास का अंदाज ही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। खासतौर पर उनके एक्शन और कॉमिक टाइमिंग को काफी सराहा जा रहा है।

हालांकि, फिल्म को लेकर सभी की राय एक जैसी नहीं है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसकी कहानी और निर्देशन को कमजोर बताया है। कुछ दर्शकों का कहना है कि फिल्म जरूरत से ज्यादा लंबी है और दर्शकों को बांधकर रखने में नाकाम रहती है। एक यूजर ने इसे पूरी तरह बोरिंग बताते हुए कहा कि फिल्म शुरुआत से अंत तक निराश करती है।

कई अन्य रिव्यू में कमजोर स्क्रिप्ट, उलझा हुआ निर्देशन और प्रभावहीन डायलॉग्स को फिल्म की बड़ी कमियां बताया गया है। कुछ यूजर्स का यह भी कहना है कि प्रभास जैसे स्टार का टैलेंट कहानी की कमजोरी के चलते सही तरह से इस्तेमाल नहीं हो पाया।

कुल मिलाकर, ‘द राजा साब’ को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया बंटी हुई नजर आ रही है—जहां एक तरफ प्रभास के फैंस उनके स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस से खुश हैं, वहीं दूसरी ओर आलोचक फिल्म को औसत से भी कमजोर मान रहे हैं।

Back To Top