Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

कोटद्वार में स्नातक परीक्षा नकल जांच पर हुआ जन संवाद आयोजित

कोटद्वार में स्नातक परीक्षा नकल जांच पर हुआ जन संवाद आयोजित

स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में कथित नकल प्रकरण की जांच हेतु गठित एकल सदस्यीय आयोग द्वारा कोटद्वार में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

पौड़ी: राज्य सरकार द्वारा स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में कथित नकल के आरोपों की जांच हेतु न्यायमूर्ति यू०सी० ध्यानी (सेवानिवृत्त), उच्च न्यायालय, नैनीताल की अध्यक्षता में गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग के अंतर्गत कोटद्वार नगर निगम प्रेक्षागृह में लोक सुनवाई/जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मा० न्यायमूर्ति यू०सी० ध्यानी (से०नि०) द्वारा की गयी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, कोचिंग संचालकों एवं अन्य संबंधित पक्षों ने प्रतिभाग कर अपने सुझाव एवं विचार आयोग के समक्ष प्रस्तुत किये।

न्यायमूर्ति ध्यानी ने कहा कि आयोग द्वारा राज्य के विभिन्न जनपदों में जन संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से अभ्यर्थियों एवं आमजन से सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक प्राप्त अधिकांश सुझाव पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न, परीक्षा केंद्रों के चयन, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा परीक्षा में तैनात कार्मिकों की नियुक्ति से संबंधित रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा प्राप्त सुझावों एवं साक्ष्यों पर विचार करते हुए एक प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जा चुकी है। अन्य जनपदों में आयोजित होने वाले जन संवाद कार्यक्रमों के उपरांत एक विस्तृत रिपोर्ट शासन एवं आयोग को भेजी जाएगी। आयोजित संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, कोचिंग संचालकों सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

Back To Top