Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

राहुल गांधी का भाजपा की ‘डबल इंजन सरकारों’ पर बड़ा हमला, बोले-आम जनता के लिए ये विकास नहीं तबाही है

राहुल गांधी का भाजपा की ‘डबल इंजन सरकारों’ पर बड़ा हमला, बोले-आम जनता के लिए ये विकास नहीं तबाही है

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा शासित राज्यों पर तीखा हमला बोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्रंप के टैरिफ मुद्दे को लेकर निशाना साधने के बाद अब राहुल गांधी ने एक विस्तृत एक्स पोस्ट के जरिए भाजपा की ‘डबल इंजन सरकारों’ को कटघरे में खड़ा किया है।

कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि देशभर में भाजपा की सरकारों ने भ्रष्टाचार, सत्ता के दुरुपयोग और अहंकार के जरिए आम जनता की जिंदगी को संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में गरीब, मजदूर और मध्यमवर्ग सिर्फ आंकड़ों तक सीमित रह गए हैं और विकास के नाम पर वसूली का तंत्र चलाया जा रहा है।

राहुल गांधी ने उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि आखिर सत्ता का संरक्षण किस ‘वीआईपी’ को बचा रहा है। उन्होंने कहा कि देश आज भी इस सवाल का जवाब तलाश रहा है कि कानून सबके लिए समान कब होगा।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव कांड और इंदौर में जहरीले पानी से हुई मौतों का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अलग-अलग राज्यों में दूषित पानी की सप्लाई और प्रशासनिक लापरवाही से जनता बीमारियों के साए में जीने को मजबूर है। गुजरात, हरियाणा और दिल्ली तक काले और गंदे पानी की शिकायतें इस व्यवस्था की पोल खोलती हैं।

पर्यावरण के मुद्दे पर भी राहुल गांधी ने भाजपा सरकारों को घेरा। उन्होंने कहा कि राजस्थान की अरावली पर्वतमाला समेत प्राकृतिक संसाधनों को कॉरपोरेट लालच के चलते नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पहाड़ों की कटाई, जंगलों की तबाही और नियमों की अनदेखी के कारण जनता को प्रदूषण और आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि बच्चों की मौतें, सरकारी अस्पतालों में बदहाल हालात, स्कूलों की जर्जर इमारतें, गिरते पुल, धंसती सड़कें और रेल हादसे—ये सभी घटनाएं केवल लापरवाही नहीं बल्कि गहरे भ्रष्टाचार का नतीजा हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हर हादसे के बाद भाजपा सरकारें सिर्फ फोटो सेशन, ट्वीट और मुआवजे तक सीमित रह जाती हैं।

प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा का ‘डबल इंजन’ केवल अरबपतियों के लिए दौड़ रहा है, जबकि आम नागरिक के लिए यह व्यवस्था विकास नहीं बल्कि तबाही की रफ्तार बन चुकी है।

Back To Top