Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

राजपुर रोड मारपीट केस: पूर्व विधायक के बेटे दिव्य प्रताप ने पुलिस के सामने पेश होकर दी सफाई

राजपुर रोड मारपीट केस: पूर्व विधायक के बेटे दिव्य प्रताप ने पुलिस के सामने पेश होकर दी सफाई

देहरादून। राजपुर रोड पर कार सवार युवक से मारपीट और पिस्टल लहराने के मामले में घिरे पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप आखिरकार रविवार शाम राजपुर थाने पहुंच गए। पुलिस टीम ने उनसे घटना से जुड़ी विस्तृत पूछताछ की।

सूत्रों के अनुसार, दिव्य प्रताप ने बयान में यह स्वीकार किया कि उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन की कार के ड्राइवर से झड़प की थी। उन्होंने ड्राइवर को थप्पड़ मारने की बात कबूली, लेकिन यह भी कहा कि यशोवर्धन का इस विवाद में कोई हस्तक्षेप नहीं था।

दिव्य ने दावा किया कि जिस पिस्टल को लेकर वीडियो वायरल हुआ था, वह उन्होंने अपनी निजी सुरक्षा के लिए साथ रखी थी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक कमजोर कद-काठी वाले युवक को धमकाते और मारते हुए देखा गया था, जिसके बाद मामला चर्चा में आया।

मामले में दर्ज FIR के बाद पुलिस ने उन्हें बयान देने के लिए तलब किया था, लेकिन दिव्य ने निशानेबाजी की प्रतियोगिता में व्यस्त होने का हवाला देते हुए 30 नवंबर के बाद आने की बात कही थी। प्रतियोगिता खत्म होने के बाद वे रविवार को थाने पहुंचे और पूछताछ में शामिल हुए।

Back To Top