Breaking News
189 साल बाद अरुणाचल प्रदेश में मिला दुर्लभ पौधा ‘हेन्केलिया मोनोफिला’, वैज्ञानिकों के लिए बड़ी खोज

मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, कीर्ति सुरेश के साथ दिखेंगे लीड रोल में

सोनम वांगचुक की NSA के तहत हिरासत समाप्त, केंद्र ने तुरंत रिहाई का लिया फैसला

विधि छात्रों की जिरह से गूंजेगा बीएचयू, 24 टीमें मूट कोर्ट के मौखिक चरण में लेंगी हिस्सा

मस्जिद गए थे वकील, पीछे से घर में घुसे लुटेरे; वारदात सीसीटीवी में कैद

गैस संकट की अफवाहों के बीच प्रशासन की छापेमारी, 37 सिलिंडर बरामद

कुलदीप यादव की शादी में जुटेंगे क्रिकेट सितारे, संगीत में रैना-चहल ने लगाए डांस के ठुमके

गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर

189 साल बाद अरुणाचल प्रदेश में मिला दुर्लभ पौधा ‘हेन्केलिया मोनोफिला’, वैज्ञानिकों के लिए बड़ी खोज

189 साल बाद अरुणाचल प्रदेश में मिला दुर्लभ पौधा ‘हेन्केलिया मोनोफिला’, वैज्ञानिकों के लिए बड़ी खोज

Arunanchal Pradesh News: अरुणाचल प्रदेश में वैज्ञानिकों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। Botanical Survey of India के वैज्ञानिकों ने करीब 189 वर्षों बाद एक दुर्लभ पौधे की प्रजाति Henckelia monophylla को फिर से खोज निकाला है। यह पौधा राज्य के Lohit District में किए गए वनस्पति सर्वेक्षण के दौरान मिला।

विशेषज्ञों के अनुसार यह पौधा गेस्नेरिएसी कुल का बारहमासी शाकीय पौधा है, जो आमतौर पर नम और घने जंगलों वाले क्षेत्रों में उगता है। इसकी पत्तियां साधारण लेकिन अंडाकार या भाले के आकार की होती हैं और इसमें नलिकाकार या कीप जैसी आकृति वाले फूल खिलते हैं। इसके फल लंबे कैप्सूल के रूप में विकसित होते हैं, जिनमें कई छोटे बीज पाए जाते हैं, जिससे यह प्रजाति अनुकूल पर्यावरण में तेजी से फैल सकती है।

इस खोज को पूर्वी हिमालय की वनस्पति विविधता के अध्ययन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी खोजें अरुणाचल प्रदेश जैसे जैव विविधता से भरपूर क्षेत्रों में नियमित सर्वेक्षण और संरक्षण प्रयासों की जरूरत को दर्शाती हैं।

इस उपलब्धि पर Pema Khandu ने वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोहित जिले में इस दुर्लभ प्रजाति की पुनः खोज राज्य की समृद्ध जैव विविधता को दर्शाती है और यह वैश्विक वनस्पति ज्ञान को भी समृद्ध करेगी। मुख्यमंत्री ने इस प्रजाति के संरक्षण और दस्तावेजीकरण में लगे शोधकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की।

Back To Top