Breaking News
रश्मिका मंदाना को मिला गद्दर फिल्म अवॉर्ड, बोलीं- ‘सपना हुआ सच’
रश्मिका मंदाना को मिला गद्दर फिल्म अवॉर्ड, बोलीं- ‘सपना हुआ सच’
गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- ऋतु खण्डूडी
गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- ऋतु खण्डूडी
आदि कैलाश यात्रा 2026: ऑनलाइन बुकिंग शुरू, श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह
आदि कैलाश यात्रा 2026: ऑनलाइन बुकिंग शुरू, श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह
वाराही धाम के नव-निर्माण कार्यों का शुभारम्भ होना सभी के लिए सौभाग्य का क्षण- मुख्यमंत्री धामी
वाराही धाम के नव-निर्माण कार्यों का शुभारम्भ होना सभी के लिए सौभाग्य का क्षण- मुख्यमंत्री धामी
Eid 2026: भारत में 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद, जानें क्यों बदलती है तारीख
Eid 2026: भारत में 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद, जानें क्यों बदलती है तारीख
सतपाल महाराज ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सतपाल महाराज ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
KVS Admission 2026-27: बालवाटिका और कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
KVS Admission 2026-27: बालवाटिका और कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ से बड़े पर्दे पर लौटेगा इतिहास, टीज़र ने बढ़ाया क्रेज
रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ से बड़े पर्दे पर लौटेगा इतिहास, टीज़र ने बढ़ाया क्रेज
धामी कैबिनेट का विस्तार: पांच नए चेहरों ने संभाली कुर्सी, मंत्रियों की संख्या हुई 12
धामी कैबिनेट का विस्तार: पांच नए चेहरों ने संभाली कुर्सी, मंत्रियों की संख्या हुई 12

रश्मिका मंदाना को मिला गद्दर फिल्म अवॉर्ड, बोलीं- ‘सपना हुआ सच’

रश्मिका मंदाना को मिला गद्दर फिल्म अवॉर्ड, बोलीं- ‘सपना हुआ सच’

Rashmika Mandanna: साउथ सिनेमा की सितारा रश्मिका मन्दाना के लिए साल 2026 कई मायनों में खास साबित हो रहा है। एक तरफ जहां उनकी फिल्में लगातार चर्चा में हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें हाल ही में राज्य स्तर पर सम्मान भी मिला है।

19 मार्च 2026 को आयोजित तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स 2025 में रश्मिका मंदाना को उनकी फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के लिए सम्मानित किया गया। इस खास उपलब्धि की खुशी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की।

रश्मिका ने अपने बचपन की यादों को साझा करते हुए लिखा कि जब वह छोटी थीं, तब राज्य स्तर पर पुरस्कार जीतने वालों को वह किसी सुपरस्टार से कम नहीं मानती थीं। ऐसे में खुद यह सम्मान पाना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा कि यह उनके लंबे सफर का एक अहम पड़ाव है और वह इस उपलब्धि से बेहद भावुक और खुश हैं।

इस भव्य समारोह में Revanth Reddy, Bhatti Vikramarka और Komatireddy Venkat Reddy मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं Chiranjeevi, Kamal Haasan, Nagarjuna, Naga Chaitanya और Madhuri Dixit समेत कई बड़े सितारों ने इस आयोजन में शिरकत की।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह ‘कॉकटेल 2’, ‘रणबाली’, ‘एनिमल पार्क’, ‘पुष्पा 3’ और ‘मैसा’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। खास बात यह है कि ‘रणबाली’ में वह Vijay Deverakonda के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी।

Back To Top