Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

लाभांश भुगतान को लेकर भड़के राशन डीलर, रजत जयंती पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

लाभांश भुगतान को लेकर भड़के राशन डीलर, रजत जयंती पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

देहरादून। राज्यभर के राशन डीलरों ने सरकार और विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के बैनर तले गुरुवार को सैकड़ों डीलर खाद्य आयुक्त कार्यालय, देहरादून के बाहर एकजुट हुए और कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी कर दी। प्रदर्शनकारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की और सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की।

फेडरेशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पंत ने बताया कि प्रदेशभर से करीब 9,500 राशन डीलर इस आंदोलन में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2016, 2018, कोरोना काल के साथ-साथ पिछले 10 माह का लाभांश अब तक नहीं दिया है, जिससे डीलर आर्थिक तंगी झेल रहे हैं।

हरीश पंत ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो उत्तराखंड की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) पर सभी राशन डीलर मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे।

वहीं, प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “विभाग राशन डीलरों का शोषण करना बंद करे। इन्हें उनका हक और लाभांश तुरंत दिया जाए, नहीं तो कांग्रेस भी इनके आंदोलन में सड़क से सदन तक साथ खड़ी रहेगी।”

Back To Top