Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

पुणे नगर निगम चुनाव में एक साथ लड़ सकते हैं शरद और अजीत पवार गुट

पुणे नगर निगम चुनाव में एक साथ लड़ सकते हैं शरद और अजीत पवार गुट

मुंबई। महाराष्ट्र में निकाय चुनावों से पहले सियासी समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। एक ओर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे अपने गठबंधन की औपचारिक घोषणा की तैयारी में हैं, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों धड़े—शरद पवार गुट और अजीत पवार गुट—पुणे महानगरपालिका चुनाव एक साथ लड़ने की दिशा में आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। जुलाई 2023 में पार्टी विभाजन के बाद यह दोनों गुटों का पहला साझा चुनावी प्रयास होगा।

इस घटनाक्रम ने राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी चर्चाओं को तेज कर दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी-एसपी भविष्य में एनडीए के करीब जा सकती है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी मानी जा रही है कि महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा है। शिवसेना (यूबीटी) ने अपनी अलग रणनीति अपनाई है, जबकि कांग्रेस भी फिलहाल कमजोर स्थिति में नजर आ रही है।

एनसीपी-एससीपी नेता अंकुश काकड़े ने संकेत देते हुए कहा कि पुणे नगर निगम चुनाव दोनों गुट मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि इस फैसले को लेकर दोनों पक्षों के बीच सहमति बन चुकी है, हालांकि सीट बंटवारे पर अभी कोई अंतिम चर्चा नहीं हुई है। काकड़े ने यह भी कहा कि कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) से बातचीत जारी रहेगी और सभी दल मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे।

इस संभावित गठबंधन को एमवीए के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि अजीत पवार गुट पहले से ही भाजपा और शिंदे गुट के साथ सत्ता में शामिल है। पुणे में दोनों एनसीपी गुटों की एकजुटता स्थानीय स्तर पर विपक्ष की रणनीति को कमजोर कर सकती है।

हालांकि, इस फैसले से एनसीपी-एससीपी के भीतर असहमति की खबरें भी सामने आ रही हैं। पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि महायुति के साथ नजदीकी से एमवीए की वैचारिक पहचान को नुकसान हो सकता है। इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि अजीत पवार गुट से हाथ मिलाना भाजपा से समझौता करने जैसा है।

उधर, राज्य चुनाव आयोग के अनुसार महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन की अंतिम तारीख 30 दिसंबर है, जबकि मतदान 15 जनवरी 2026 को होगा और नतीजे अगले दिन घोषित किए जाएंगे।

Back To Top