Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

भारत-अमेरिका रिश्तों में नरमी के संकेत, ट्रंप बोले, “भारत पर लगे टैरिफ जल्द घटाएंगे”

भारत-अमेरिका रिश्तों में नरमी के संकेत, ट्रंप बोले, “भारत पर लगे टैरिफ जल्द घटाएंगे”

Donald Trump On Tariffs: भारत और अमेरिका के बीच हाल के दिनों में चले व्यापारिक तनाव के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रुख नरम होता दिख रहा है। ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि भारत पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ को जल्द ही कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह फैसला भारत के रूस से तेल आयात में कमी और द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में सुधार को देखते हुए लिया जाएगा।

“भारत ने रूस से तेल खरीद घटाई, इसलिए टैरिफ घटेगा”~ट्रंप

पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, “भारत पर फिलहाल अमेरिकी टैरिफ काफी अधिक हैं, लेकिन अब भारत ने रूस से तेल खरीदना कम कर दिया है। मैंने भी रूस के तेल व्यापार को सीमित किया है, इसलिए हम भारत पर लगे टैरिफ को बहुत जल्द कम करने जा रहे हैं। यह फैसला किसी भी दिन लागू किया जा सकता है।”

नए व्यापार समझौते की तैयारी

ट्रंप ने आगे कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक नया व्यापार समझौता तैयार किया जा रहा है, जो पहले के सौदों से अधिक न्यायपूर्ण और संतुलित होगा। उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में कहा, “अभी भारत मुझे शायद ज्यादा पसंद नहीं करता, लेकिन जल्द ही वह हमें फिर से पसंद करेगा। यह समझौता दोनों देशों के लिए फायदेमंद साबित होगा।”

भारत की संस्कृति और नेतृत्व की तारीफ

हाल ही में अमेरिका के नए राजदूत और दक्षिण एशिया विशेष दूत सर्जियो गोर के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भी ट्रंप ने भारत की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “भारत दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है और वहां 1.5 अरब से ज्यादा लोग रहते हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संबंध शानदार हैं, और सर्जियो गोर इन्हें और मजबूत करेंगे।”

रणनीतिक साझेदारी पर भी दिया जोर

ट्रंप ने कहा कि गोर का प्रमुख कार्य भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करना होगा। उन्होंने बताया कि नई पहल के तहत निवेश, ऊर्जा और तकनीकी सहयोग को नई दिशा दी जाएगी ताकि दोनों देशों के रिश्ते और गहरे हो सकें।

Back To Top