Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा की कमाई में मामूली बढ़त, अदा शर्मा की बस्तर का बुरा हाल

सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा की कमाई में मामूली बढ़त, अदा शर्मा की बस्तर का बुरा हाल

सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पाटनी जैसे सितारों से सजी फिल्म योद्धा को बीते शुक्रवार यानी 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह फिल्म शुरुआत से बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। हालांकि, कामकाजी दिनों में फिल्म की दैनिक कमाई में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।अब योद्धा की कमाई के पांचवें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिसमें मामूली बढ़त देखने को मिली है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, योद्धा ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन 2.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 21.30 करोड़ रुपये हो गया है।योद्धा ने 4.1 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी।वीकेंड पर फिल्म ने लंबी छलांग लगाई। दूसरे दिन यह फिल्म 5.75 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 7 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही।चौथे दिन इस फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म का बजट लगभग 55 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

वहीं दूसरी तरपु 2023 में फिल्म द केरल स्टोरी से सफलता का स्वाद चखने वाले निर्देशक सुदीप्तो सेन अब बस्तर: द नक्सल स्टोरी के साथ मनोरंजन करने लौटे हैं, लेकिन यह दर्शकों के लिए तरस रही है। फिल्म की कमाई शुरुआत से लाखों में सिमटी हुई है और हर गुजरते दिन के साथ फिल्म का दैनिक कारोबार लगातार घटता जा रहा है।अब बस्तर की कमाई के पांचवें दिन का आंकड़े सामने आए हैं, जो अब तक का सबसे कम कारोबार है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, बस्तर ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन 21 लाख रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2.46 करोड़ रुपये हो गया है।बस्तर ने महज 40 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी।वीकेंड पर फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और दूसरे दिन इस फिल्म ने 75 लाख रुपये और तीसरे दिन लाख रुपये कमाए।चौथे दिन यह फिल्म 25 लाख रुपये समेटने में सफल रही। फिल्म में इंदिरा तिवारी और विजय कृष्ण जैसे दिग्गज सितारे भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top