Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

हिमाचल में बर्फबारी, यूपी–उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई चिंता

हिमाचल में बर्फबारी, यूपी–उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ– उत्तर प्रदेश में सर्दी अब अपना असर दिखाने लगी है। पछुआ हवाओं के चलते कई ज़िलों में रात के तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को अयोध्या 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा, जबकि बरेली और कानपुर में 6.7 डिग्री तथा बाराबंकी में 7 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले तीन दिनों में दिन और रात दोनों तापमान में 2 से 4 डिग्री तक और कमी आने की संभावना है। अनुमान यह भी है कि इस बार सर्दी का दौर पिछले वर्षों की तुलना में ज्यादा कड़ाके का हो सकता है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि इस मौसम में कमजोर पड़ रहे ला-नीना और हिंद महासागर के तटस्थ प्रभाव के कारण दिसंबर से फरवरी के बीच रातें बेहद ठंडी रहने वाली हैं। साथ ही दिन का तापमान भी सामान्य स्तर से नीचे बना रह सकता है।

उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और हल्द्वानी में सुबह का न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मसूरी, नैनीताल, टिहरी, चमोली और पौड़ी में पारा 2 से 6 डिग्री के बीच रहा। दिन में हल्की धूप ने थोड़ी राहत दी है, लेकिन सुबह और रात की ठिठुरन बरकरार है।

वहीं हिमाचल प्रदेश में ऊंची चोटियों पर हुई नई बर्फबारी के बाद पूरे राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। ताबो में सोमवार रात तापमान पहली बार इस सीजन में माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शिमला में भी इस बार सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे राज्य में पारा आठ डिग्री से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने 4 और 5 दिसंबर को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है, जबकि 5 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ मौसम में हल्का बदलाव ला सकता है।

Back To Top