Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

फिल्म जिगरा का सॉन्ग ‘चल कुड़िए ‘ रिलीज, आलिया-दिलजीत के गाने में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक

फिल्म जिगरा का सॉन्ग ‘चल कुड़िए ‘ रिलीज, आलिया-दिलजीत के गाने में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक

आखिरकार, बीटीएस तस्वीरों के बाद आलिया भट्ट की जिगरा का गाना ‘चल कुड़िए’ रिलीज हो गया है. मेकर्स ने दिलजीत दोसांझ और एक्ट्रेस के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं. जिगरा 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. हिट ट्रैक इक कुड़ी के आठ साल बाद दिलजीत आलिया की जोड़ी एक साथ आई है।

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे दोनों ने इस खूबसूरत ट्रैक के लिए कोलेब किया है. गाना महिला सशक्तिकरण पर आधारित है. जिसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- चल कुडि़ए अभी आ गई है, जिगरा सिनेमाघरों में, 11 अक्टूबर को। एक फैन ने लिखा- आलिया सुपरस्टार हैं. एक ने लिखा- शुरुआती डायलॉग ने ही मुझे प्रभावित कर लिया. साथ ही, आलिया की आवाज दिलजीत की एनर्जी से मैच करती है. इस म्यूजिक वीडियो में दिलजीत व्हाईट आउटफिट में नजर आ रहे हैं. जबकि आलिया ने भी टी शर्ट पहन रखी है जिस पर ‘घर’ शब्द मेंशन है। यह गाना अब सारेगामा यूट्यूब चैनल और सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल है।

जिगरा की बात करें तो हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुआ था और हर कोई उनकी परफॉर्मेंस से हैरान था. वीडियो की शुरुआत आलिया भट्ट से होती है जो होटल में ड्रिंक करती हैं और अपने भाई के बारे में बात करती हैं. वह कहती हैं कि उनके पास बहुत कम समय है और उन्हें बहुत कुछ करना है। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, हम देखते हैं कि वेदांग रैना को गिरफ्तार कर लिया जाता है और आलिया उसे छुड़ाने की कोशिश कर रही हैं। उन्हें सभी एक्शन सीन करते देखना वाकई दिलचस्प होगा।

वसन बाला द्वारा निर्देशित जिगरा में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं, जबकि वेदांग रैना उनके भाई की भूमिका में हैं. यह फिल्म वायकॉम18 स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत की गई है और करण जौहर, अपूर्व मेहता, आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट और सोमेन मिश्रा द्वारा निर्मित है। जिगरा 11 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वहीं दूसरी और दिलजीत दोसांझ के मोस्ट अवेटेड दिल-लुमिनाती टूर ने पूरे देश में एक्साइटमेंट जगा दिया है. फैंस बेसब्री से 10 शहरों में होने वाले इस ग्रैंड टूर का इंतजार कर रहे हैं जो 26 अक्टूबर को दिल्ली से शुरू होकर 29 दिसंबर को गुवाहाटी में समाप्त होगा. इस टूर का क्रेज इतना है कि इसकी टिकटें मिनटों में बिक गई. जिससे कई लोग नाराज भी हो गए क्योंकि उन्हें टिकट्स नहीं मिल पाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top