Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

एसएस राजामौली की वाराणसी को लेकर सितारों में खासा उत्साह! जाने किसने क्या कहा?

एसएस राजामौली की वाराणसी को लेकर सितारों में खासा उत्साह! जाने किसने क्या कहा?

Celebs on SS Rajamouli Varanasi : एसएस राजामौली की नई फिल्म ‘वाराणसी’ का फर्स्ट लुक सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में उत्साह की लहर दौड़ गई है। हैदराबाद में ग्लोबट्रॉटर इवेंट के दौरान जारी किए गए इस टीज़र ने न सिर्फ दर्शकों, बल्कि इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज़ का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। करण जौहर से लेकर प्रशांत नील तक, हर कोई महेश बाबू के दमदार अवतार की जमकर तारीफ कर रहा है।

सेलेब्स में ‘वाराणसी’ टीज़र को लेकर जबरदस्त उत्साह

एसएस राजामौली निर्देशित महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘वाराणसी’ का पहला लुक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। इवेंट में दिखाई गई इस झलक ने फैंस के साथ-साथ फिल्म जगत के दिग्गजों को भी उत्साहित कर दिया है। महेश बाबू के रुद्र अवतार ने इंडस्ट्री के कई बड़े नामों को प्रभावित किया है, जो सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

करण जौहर बोले~‘राजामौली जैसा कोई नहीं’

फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फर्स्ट लुक साझा करते हुए राजामौली और महेश बाबू की खूब तारीफ की। उन्होंने लिखा “शानदार! एसएस राजामौली जैसा कोई नहीं।”
करण का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रशांत नील ने जताई खुशी, कहा~महेश बाबू शानदार दिख रहे हैं

‘केजीएफ’ फेम निर्देशक प्रशांत नील भी टीज़र देखकर खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने लिखा “धन्यवाद राजामौली सर… महेश बाबू बेहद शानदार लग रहे हैं। मैं काफी एक्साइटेड हूं।”

थमन एस का रिएक्शन~‘हमारे सुपरस्टार महेश बाबू’

संगीतकार थमन एस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए महेश बाबू के लुक की सराहना की। उन्होंने लिखा~“हमारे प्यारे सुपरस्टार महेश बाबू… ‘वाराणसी’ को लेकर जबरदस्त क्रेज है।”

एक्टर ब्रह्माजी हुए हतप्रभ~‘ओएमजी, अवतार ही कमाल है’

‘पुष्पा 2’ फेम ब्रह्माजी ने भी टीज़र को लेकर जोश दिखाया। उन्होंने लिखा~“ओएमजी! अवतार ही जबरदस्त है।”

टीज़र में क्या खास?

‘एसएसएमबी 29’ कहलाने वाली इस फिल्म का आधिकारिक नाम ‘वाराणसी’ रखा गया है। टीज़र में पौराणिक तत्वों, वाराणसी की भव्यता और अध्यात्मिक माहौल की झलक दिखाई देती है। महेश बाबू को नंदी पर आरूढ़ दिखाया गया है, हाथ में त्रिशूल और आंखों में रुद्र अवतार की आभा—टीज़र ने फैंस के बीच उत्साह दोगुना कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इसे महेश बाबू की करियर की सबसे दमदार एंट्री बता रहे हैं।

Back To Top