नोइडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी में आवारा कुत्तों का खतरा एक बार फिर सामने आया है। सोसाइटी परिसर में खेलकर घर लौट रहे आठ वर्षीय बच्चे पर अचानक कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बच्चे को दौड़ाने के दौरान एक कुत्ते ने उसे काट लिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
पीड़ित बच्चे के पिता धर्मेंद्र राय ने बताया कि वे बी-वन टॉवर में रहते हैं। उनका बेटा रोज की तरह नीचे पोडियम एरिया में खेलने गया था। इसी दौरान चार आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और उनमें से एक ने काट लिया। परिजनों ने तुरंत बच्चे को अस्पताल ले जाकर एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाई।
पीड़ित पिता ने कहा कि कुछ कुत्ता प्रेमियों द्वारा खुलेआम कुत्तों को खाना खिलाने से समस्या और बढ़ रही है, लेकिन इस पर कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है।
