Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ग्रेप-3 से प्रभावित मजदूरों को निर्वाह भत्ता देने का आदेश, स्कूलों में आउटडोर खेल रोकने के निर्देश

बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ग्रेप-3 से प्रभावित मजदूरों को निर्वाह भत्ता देने का आदेश, स्कूलों में आउटडोर खेल रोकने के निर्देश

दिल्ली- दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण स्तर को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और एनसीआर के सभी संबंधित राज्यों को सख्त निर्देश दिए हैं। अदालत ने कहा है कि ग्रेप-3 प्रतिबंधों के कारण निर्माण गतिविधियों पर रोक से जिन मजदूरों, कारीगरों और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है, उन्हें निर्वाह भत्ता उपलब्ध कराना अनिवार्य है।

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने राज्यों से अगली सुनवाई पर यह भी रिपोर्ट देने को कहा कि मजदूरों को कितना और किस प्रकार का आर्थिक सहयोग दिया गया। अदालत ने यह स्पष्ट किया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए उठाए गए कदम सराहनीय हैं, लेकिन नीतिगत फैसलों में उन वर्गों का ध्यान रखना भी जरूरी है जिनकी रोजी-रोटी सीधे प्रभावित होती है।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 11 नवंबर को प्रदूषण स्तर ‘गंभीर’ होने पर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप-3) लागू कर दिया था। इसके तहत निर्माण स्थल, भारी वाहनों की आवाजाही और औद्योगिक गतिविधियों पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए।

प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए सीएक्यूएम ने एनसीआर के सभी राज्यों को स्कूलों में होने वाली आउटडोर खेल प्रतियोगिताओं को स्थगित करने की भी सलाह दी है। सुप्रीम कोर्ट ने भी सुबह की सुनवाई में आयोग को निर्देश दिया था कि वह नवंबर और दिसंबर में होने वाले ओपन एयर स्पोर्ट्स इवेंट को रोकने पर विचार सुनिश्चित करे।

न्यायमित्र अपराजिता सिंह ने अदालत को अवगत कराया कि प्रदूषण का सबसे अधिक नुकसान बच्चों को होता है, ऐसे में प्रदूषण की मौजूदा स्थिति में उन्हें बाहरी गतिविधियों के लिए बाध्य करना “मानो गैस चैंबर में भेजने जैसा” है। अदालत ने कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे पर प्रशासन को सक्रिय और सतर्क दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है।

Back To Top