नई दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर दायर एक नई याचिका पर चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण मांगा है। यह याचिका एमडीएमके प्रमुख वाइको की ओर से दाखिल की गई है, जिसमें उन्होंने आयोग द्वारा राज्य में एसआईआर प्रक्रिया शुरू करने के फैसले पर सवाल उठाए हैं।
मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति जॉयमल्या बागची भी शामिल हैं, ने मामले को अगले सुनवाई दिवस के लिए सूचीबद्ध करते हुए स्पष्ट किया कि आयोग से मिला जवाब इस मुद्दे पर आगे की कार्यवाही तय करेगा। अदालत ने इस संबंध में दो दिसंबर की तारीख निर्धारित की है।
