Breaking News
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्राइवेट सेक्रेटरी के 195 पदों पर भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन
इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्राइवेट सेक्रेटरी के 195 पदों पर भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन
क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, सिर्फ माता-पिता की सैलरी आधार नहीं
क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, सिर्फ माता-पिता की सैलरी आधार नहीं
मलयालम अभिनेता हरि मुरली का 27 वर्ष की उम्र में निधन, घर में मिला शव
मलयालम अभिनेता हरि मुरली का 27 वर्ष की उम्र में निधन, घर में मिला शव
औरैया में अवैध गैस गोदाम का भंडाफोड़, घर से मिले सिलिंडर और तेजाब की बोतलें
औरैया में अवैध गैस गोदाम का भंडाफोड़, घर से मिले सिलिंडर और तेजाब की बोतलें
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
मसूरी में रचाएंगे कुलदीप यादव शादी, सेवॉय होटल में शुरू हुई भव्य तैयारियां
मसूरी में रचाएंगे कुलदीप यादव शादी, सेवॉय होटल में शुरू हुई भव्य तैयारियां
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
कूटनीतिक बातचीत के बाद भारत को राहत, ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने दी अनुमति
कूटनीतिक बातचीत के बाद भारत को राहत, ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने दी अनुमति

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, सिर्फ माता-पिता की सैलरी आधार नहीं

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, सिर्फ माता-पिता की सैलरी आधार नहीं

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया ने ओबीसी के क्रीमी लेयर से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा है कि किसी अभ्यर्थी को क्रीमी लेयर में शामिल करने का फैसला केवल माता-पिता की आय के आधार पर नहीं किया जा सकता। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया में अभिभावकों के पद और सामाजिक स्थिति को भी ध्यान में रखना जरूरी है।

यह फैसला जस्टिस P. S. Narasimha और जस्टिस R. Mahadevan की दो सदस्यीय पीठ ने सुनाया। कोर्ट ने केंद्र सरकार की उन अपीलों को खारिज कर दिया, जिनमें हाई कोर्ट के फैसलों को चुनौती दी गई थी।

दरअसल यह मामला उन अभ्यर्थियों से जुड़ा था जिन्होंने UPSC Civil Services Examination पास कर ली थी, लेकिन सरकार ने उनके माता-पिता की सैलरी को आधार बनाकर उन्हें क्रीमी लेयर में शामिल कर दिया था। इसके कारण उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाया और नियुक्ति भी रोक दी गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अधिकारियों ने उम्मीदवारों को आरक्षण से बाहर करने के लिए गलत मानदंड अपनाया। अदालत के अनुसार किसी अभ्यर्थी की क्रीमी लेयर स्थिति तय करते समय केवल आय को आधार नहीं बनाया जा सकता।

कोर्ट ने यह भी कहा कि सरकार 2004 के एक स्पष्टीकरण पत्र के आधार पर मुख्य नीति में बदलाव नहीं कर सकती। अदालत ने 1993 के उस सरकारी आदेश का हवाला दिया, जो Indra Sawhney Case के बाद जारी किया गया था। इस आदेश में स्पष्ट किया गया था कि क्रीमी लेयर तय करने में माता-पिता का पद, जैसे ग्रुप ए या ग्रुप बी अधिकारी होना, महत्वपूर्ण आधार होता है।

अदालत ने यह भी माना कि सरकारी कर्मचारियों और सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों के बीच अलग-अलग मानदंड लागू करना समानता के अधिकार के खिलाफ है। यदि सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को पद के आधार पर छूट मिलती है, तो पीएसयू या बैंक कर्मचारियों के बच्चों को केवल सैलरी के आधार पर आरक्षण से वंचित नहीं किया जा सकता।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह छह महीने के भीतर प्रभावित उम्मीदवारों के मामलों की दोबारा समीक्षा करे। साथ ही जरूरत पड़ने पर इन उम्मीदवारों को नियुक्ति देने के लिए अतिरिक्त पद भी सृजित किए जा सकते हैं।

Back To Top