Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

हल्द्वानी में स्वदेशी दीपावली मेले का शुभारंभ, महापौर ने किया उद्घाटन

हल्द्वानी में स्वदेशी दीपावली मेले का शुभारंभ, महापौर ने किया उद्घाटन

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी–काठगोदाम की ओर से सोमवार को स्वदेशी दीपावली मेले का शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन नगर के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने फीता काट कर किया। यह मेला चार दिनों तक चलेगा, जिसमें स्वदेशी वस्तुओं के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री की व्यवस्था की गई है।

महापौर बिष्ट ने इस अवसर पर कहा कि इस दीपावली पर सभी नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों का उपयोग कर देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान की भावना को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है।मेले में नगर निगम से संबद्ध स्वयं सहायता समूहों द्वारा हाथ से निर्मित दीप, शोपीस, सजावटी सामान और पूजा सामग्री की स्टॉलें लगाई गईं। महिलाओं द्वारा तैयार किए गए इन आकर्षक उत्पादों को लोगों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली।उद्घाटन कार्यक्रम में नोडल अधिकारी, पार्षदगण, सिटी मिशन मैनेजर, समुदायिक संगठनकर्ता तथा विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रहीं। नगर निगम प्रशासन ने बताया कि इस तरह के आयोजन न केवल स्थानीय उत्पादों को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

Back To Top