Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

उत्तराखंड में तापमान गिरेगा, अगले कुछ दिन सर्दी बढ़ाएंगे

उत्तराखंड में तापमान गिरेगा, अगले कुछ दिन सर्दी बढ़ाएंगे

देहरादून- प्रदेश में मौसम का मिज़ाज तेजी से बदलता नजर आ रहा है। जलवायु परिवर्तन के चलते तापमान के उतार-चढ़ाव का असर अब सर्दियों में भी साफ दिखने लगा है। बारिश में कमी और शुष्क मौसम के कारण मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक ठंड तो है, लेकिन नमी की कमी के चलते ठिठुरन ज्यादा महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में प्रदेशभर में रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले चार से पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे खासतौर पर रात और सुबह के समय ठंड बढ़ेगी। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने के कारण लोगों को कुछ राहत मिलेगी।

फिलहाल प्रदेश में बारिश की संभावना बेहद कम है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि इस पूरे सप्ताह अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। रविवार को देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा। प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान का रुझान लगभग इसी तरह देखा गया।

इस बीच पर्वतीय जिलों में हल्के मौसम बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। विभाग का कहना है कि 20 दिसंबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम बना रह सकता है।

Back To Top