Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

37वाँ नैनबाग शरदोत्सव का मंत्रोच्चार के साथ हुआ शुभारंभ

37वाँ नैनबाग शरदोत्सव का मंत्रोच्चार के साथ हुआ शुभारंभ

डीएम टिहरी ने नैनबाग शरदोत्सव में किया प्रतिभाग

टिहरी- जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने आज मंगलवार को नैनबाग पहुंचकर आदर्श राजकीय इण्टर कॉलेज नैनबाग में सरदार सिंह रावत की मूर्ति पर मल्यार्पण कर नैनबाग शरदोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 37वाँ नैनबाग शरदोत्सव का मंत्रोच्चार एवं झंडारोहण के साथ शुभारंभ हुआ। इस मौके पर जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर जानकर ली तथा समूह की महिलाओं से आवश्यक सामान खरीदा। साथ ही 15 लाख 75 हजार का डमी चैक देवभूमि सीएलएफ न्याय पंचायत म्याणी को एनआरएलएम की ओर से प्रदान किया।

पिछड़ी अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास समिति नैनबाग द्वारा जिलाधिकारी का भव्य स्वागत कर क्षेत्र की पारंपरिक वेशभूषा से सम्मानित किया। इस मौके पर विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। विभिन्न विभागों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टाल एवं कैम्प लगाकर लोगों को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को शरदोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सभ्यता और संस्कृति अदभुत है और जिस तरह से क्षेत्र के लोग अपनी संस्कृति से जुड़कर उसे आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं, वह निश्चित ही प्रशंसनीय है। इससे भावी पीढ़ी भी अवगत होती है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ ही शारीरिक एवं मानसिक शांति के लिए खेलों को महत्वपूर्ण बताया।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष डा. विरेन्द्र सिंह रावत ने क्षेत्र विकास से सम्बंधित 05 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के सम्मुख रखा। जिलाधिकारी ने समिति द्वारा रखी गई मांगों पर प्राथमिकता पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में आपदा संबंधी कार्यों को जनता के अनुरूप शीर्ष प्राथमिकता पर किया जा रहा है।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, जिला पंचायत सदस्य राम दयाल शाह, डीडीओ मो. असलम, एसडीएम नीलू चांवला, तहसीलदार वीरम सिंह, प्रधानाचार्य चंद्रशेखर नौटियाल सहित मंजू पंवार, मनीषा पंवार, जोत सिंह रावत, राजकुमारी नौटियाल आदि अन्य जनप्रतिनिधि, समिति के सदस्य, मीडिया एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Back To Top