Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

देहरादून में बढ़ा वीआईपी नंबरों का जुनून, ‘0007’ नंबर पर लगी 7 लाख की बोली

देहरादून में बढ़ा वीआईपी नंबरों का जुनून, ‘0007’ नंबर पर लगी 7 लाख की बोली

देहरादून:प्रदेश में वीआईपी वाहनों के खास नंबरों का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी परिवहन विभाग द्वारा आयोजित विशेष नंबर प्लेट नीलामी में लोगों ने जमकर दिलचस्पी दिखाई। विभाग को इस नीलामी से लाखों रुपये की कमाई हुई है।

‘0007’ नंबर ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

देहरादून संभाग में इस बार 29 वीआईपी नंबरों की नीलामी की गई, जिसमें सबसे ज्यादा आकर्षण ‘0007’ नंबर ने बटोरा। इस नंबर की शुरुआती ड्राफ्ट राशि मात्र 25 हजार रुपये तय की गई थी, लेकिन बोली बढ़ते-बढ़ते 7 लाख रुपये तक पहुंच गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह अब तक का सबसे महंगा नंबर बन गया है।

‘0005’ और ‘0001’ नंबरों के लिए भी रही जोरदार प्रतिस्पर्धा

‘0007’ के बाद ‘0005’ नंबर के लिए भी जमकर बोली लगी। इस नंबर पर 6.73 लाख रुपये तक की बोली पहुंची, जबकि ‘0001’ नंबर जो हमेशा सबसे पसंदीदा रहता है, इस बार तीसरे स्थान पर रहा। इस नंबर के लिए दो लोगों ने बोली लगाई और 2.5 लाख रुपये में सौदा तय हुआ।

सोमवार तक भरनी होगी पूरी रकम

परिवहन विभाग ने बोली जीतने वाले वाहन मालिकों को सोमवार तक राशि जमा कराने के निर्देश दिए हैं। समय सीमा तक भुगतान न करने पर उनकी बोली अपने आप ही रद्द कर दी जाएगी।

खास नंबर प्लेट से बढ़ती है प्रतिष्ठा और पहचान

स्थानीय वाहन मालिकों वीआईपी नंबर प्लेट को  प्रतिष्ठा और पहचान के प्रतीक के रूप में देखते है। ‘0007’, ‘0005’, और ‘0001’ जैसे नंबर न केवल स्टाइल का हिस्सा माने जाते हैं, बल्कि शहर में एक अलग पहचान भी दिलाते हैं। परिवहन विभाग का कहना है कि नीलामी में हर साल प्रतिभागियों की संख्या बढ़ रही है, जिससे विभागीय राजस्व में भी इजाफा हो रहा है।

Back To Top