Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

देओल परिवार एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने को तैयार, ‘अपने 2’ पर बोले निर्देशक अनिल शर्मा

देओल परिवार एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने को तैयार, ‘अपने 2’ पर बोले निर्देशक अनिल शर्मा

सनी देओल इन दिनों जहां ‘बॉर्डर 2’ और ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं, वहीं बॉबी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ के चलते सुर्खियों में हैं। लेकिन अब दर्शकों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है—ये दोनों भाई एक बार फिर एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिख सकते हैं। फिल्म ‘अपने 2’ के जरिए देओल परिवार फिर से एकजुट होगा, और इसको लेकर फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने ताज़ा जानकारी साझा की है।

‘अपने 2’ की स्क्रिप्ट तैयार, लेकिन रिलीज में लगेगा थोड़ा वक्त

न्यूज़ 18 से खास बातचीत में अनिल शर्मा ने बताया कि ‘अपने 2’ की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और ये प्रोजेक्ट अब तैयारी के अगले चरण में है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि यह उनकी अगली फिल्म नहीं होगी। “मेरे पास इस वक्त कई स्क्रिप्ट्स हैं जिन पर काम चल रहा है। ‘अपने 2’ उनमें से एक है और यह जरूर बनेगी,” अनिल शर्मा ने कहा।

फिल्म को लेकर देओल परिवार की भावनात्मक जुड़ाव

अनिल शर्मा ने यह भी बताया कि सनी, बॉबी और धर्मेंद्र—तीनों इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हैं। जब पहली बार उन्होंने धर्मेंद्र को फिल्म की कहानी सुनाई थी, तो वो भावुक हो उठे। बॉबी देओल ने स्क्रिप्ट सुनने के बाद उन्हें गले लगा लिया। सनी देओल भी तुरंत इस प्रोजेक्ट के लिए तैयार हो गए थे।

देओल परिवार और अनिल शर्मा का अटूट रिश्ता

निर्देशक ने कहा, “देओल परिवार के साथ मेरा रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल नहीं है, बल्कि निजी तौर पर भी हम एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। हमारे बीच आपसी समझ और भरोसे का मजबूत रिश्ता है।”

‘गदर 3’ भी होगी जल्द

‘अपने 2’ के साथ-साथ अनिल शर्मा ने यह भी पुष्टि की है कि ‘गदर 3’ पर भी काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा, “गदर 3 जरूर बनेगी, दर्शकों को इसका भी इंतजार करना चाहिए।”

रिलीज डेट का फैंस को इंतजार

फिलहाल ‘अपने 2’ की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। देओल परिवार के फैंस के लिए ये खबर किसी तोहफे से कम नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top