Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी

जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी

छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम

घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

अगस्त्यमुनि मैदान को लेकर विवाद गहराया, निर्माण शुरू होते ही भड़का विरोध

रुद्रप्रयाग: अगस्त्यमुनि में प्रस्तावित स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण कार्य के दोबारा शुरू होते ही स्थानीय लोगों का विरोध उग्र हो गया है। सोमवार को जैसे ही निर्माण कार्य आरंभ हुआ आंदोलनकारी गणपति पैलेस अगस्तमुनि पहुंच गए, जहां युवा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग लेने के लिए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, विधायक भरत चौधरी सहित जिले के विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख एकत्र हो रहे थे। इस दौरान काफी हंगामा हुआ. आंदोलनकारियों ने करीब दो घंटे तक विधायक आशा नौटियाल को बंधक बनाए रखा।

दरअसल, आंदोलनकारियों ने मौके पर पहुंचकर विधायक आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का घेराव करते हुए स्टेडियम निर्माण को तत्काल बंद करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगस्तमुनि का मैदान मुनि महाराज की भूमि है और अगस्त्य ऋषि से जुड़ा पवित्र एवं ऐतिहासिक स्थल है, जिस पर किसी भी प्रकार का निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Back To Top