Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

मनोज बाजपेयी की वापसी के साथ लौट रहा है ‘द फैमिली मैन 3’, जानिए कब और कहां देख सकेंगे नया सीजन

मनोज बाजपेयी की वापसी के साथ लौट रहा है ‘द फैमिली मैन 3’, जानिए कब और कहां देख सकेंगे नया सीजन

The Family Season 2 coming soon: ओटीटी पर धमाल मचाने वाली वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ एक बार फिर दर्शकों को रोमांच से भरने आ रही है। फिल्ममेकर जोड़ी राज और डीके की इस सुपरहिट सीरीज का तीसरा सीजन अब रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के रोल में नज़र आएंगे , एक ऐसे अंडरकवर एजेंट के रूप में, जो देश की सुरक्षा के साथ-साथ अपनी उलझी हुई पारिवारिक ज़िंदगी से भी जूझता है।

कब रिलीज होगा ‘द फैमिली मैन 3’?

सीरीज के निर्माताओं ने आज प्राइम वीडियो के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘द फैमिली मैन’ का नया वीडियो शेयर करते हुए रिलीज डेट का ऐलान किया। कैप्शन में लिखा गया है कि “ले लाडले, हो गया श्रीकांत का कमबैक”। तीसरा सीजन 21 नवंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।

इस बार क्या होगा नया ट्विस्ट?

‘द फैमिली मैन 3’ में श्रीकांत तिवारी को पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक मिशन का सामना करना पड़ेगा। इस बार कहानी में नए विलन एंट्री ले रहे हैं , जयदीप अहलावत (रुक्मा) और निमरत कौर (मीरा), जो श्रीकांत के लिए बड़ी चुनौती साबित होंगे। मनोज बाजपेयी के साथ इस सीजन में शारिब हाशमी, प्रियमणि, आश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरी और गुल पनाग भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

सीरीज की टीम और पृष्ठभूमि

‘द फैमिली मैन 3’ का निर्देशन राज और डीके ने किया है। कहानी उन्होंने सुमन कुमार के साथ मिलकर लिखी है, जबकि डायलॉग्स सुमित अरोड़ा ने दिए हैं। पहला सीजन 2019 के अंत में आया था और धमाकेदार हिट रहा। दूसरा सीजन 2021 में रिलीज हुआ था, जिसमें सामंथा रुथ प्रभु की एंट्री ने कहानी को और दिलचस्प बना दिया था। अब तीसरे सीजन से उम्मीदें पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई हैं।

Back To Top