Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

बदल सकता है लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का नया आवासीय पता, जानें क्या होगा नया एड्रेस ?

बदल सकता है लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का नया आवासीय पता, जानें क्या होगा नया एड्रेस ?

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का नया आवासीय पता अब बंगला नंबर 5, सुनहरी बाग रोड हो सकता है. हाउस कमेटी ने कथित तौर पर उन्हें अस बंगले का ऑफर दिया है. 2023 में राहुल गांधी ने 12, तुगलक लेन बंगला खाली कर दिया था और अपनी मां सोनिया गांधी के 10 जनपथ आवास में चले गए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी के आवास के बारे में चर्चा तब जोर पकड़ने लगी जब उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने बंगला नंबर 5, सुनहरी बाग रोड का दौरा किया.  राहुल ने तीन-चार में से इस घर को चुना है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टाइप-आठ बंगले के लिए राहुल गांधी की मंजूरी देने वाला एक पत्र पहले ही सरकार को सौंपा जा चुका है।

बता दें कि 12 तुगलक लेन बंगले में राहुल गांधी 12 साल तक रहे थे. वह तबसे वहां रह रहे थे, जब से वह सांसद बने थे. पिछले साल उन्हें मोदी सरनेम मानहानि केस में दोषी ठहराया था और सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था, तब राहुल ने इस बंगले को खाली कर दिया था और अपनी मां सोनिया गांधी के 10, जनपथ आवास में चले गए थे।

अयोग्यता रद्द होने के बाद भी राहुल गांधी 10 जनपथ आवास पर रह रहे थे. 10 जनपथ निवास 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय से जुड़ा हुआ है. राहुल गांधी के लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के साथ, वह टाइप-8 बंगले के हकदार हैं क्योंकि उनके पास कैबिनेट मंत्री का दर्जा है।

बंगला नंबर 5, सुनहरी बाग रोड
सुनहरी बाग आवास पर पहले कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ए नारायणस्वामी का कब्जा था. उन्होंने 2021 से 2024 तक सामाजिक न्याय राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया. वह हाल ही में लोकसभा चुनाव हार गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top