Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

ऑस्कर 2026 की नॉमिनेशन लिस्ट जारी, टिमोथी चालमेट से एम्मा स्टोन तक इन सितारों को मिला नामांकन

ऑस्कर 2026 की नॉमिनेशन लिस्ट जारी, टिमोथी चालमेट से एम्मा स्टोन तक इन सितारों को मिला नामांकन

Oscar 2026 Nominations: दुनियाभर की फिल्म इंडस्ट्री को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था, वह आखिरकार आ गया है। 98वें अकादमी अवॉर्ड्स (Oscar 2026) के लिए नॉमिनेशन लिस्ट जारी कर दी गई है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा हर साल दिए जाने वाले इन प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स की घोषणा को लेकर सिनेप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस साल कई दमदार फिल्मों और कलाकारों ने अलग-अलग कैटेगरी में अपनी जगह बनाई है। बेस्ट एक्टर कैटेगरी में टिमोथी चालमेट, लियोनार्डो डिकैप्रियो, ईथन हॉक, माइकल बी जॉर्डन और वैगनर मौरा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस की रेस में जेसी बकले, रोज बर्न, केट हडसन, रेनेट रीन्सवे और एम्मा स्टोन शामिल हैं।

बेस्ट पिक्चर की बात करें तो ‘बुगोनिया’, ‘फ्रैंकस्टीन’, ‘एफ1’, ‘हैमनेट’, ‘मार्टी सुप्रीम’, ‘वन बैटल आफ्टर अनादर’, ‘द सीक्रेट एजेंट’, ‘सेंटिमेंटल वैल्यूज’, ‘सिनर्स’ और ‘ट्रेन ड्रीम्स’ ने इस साल सबसे बड़ी कैटेगरी में नॉमिनेशन हासिल किया है।

सपोर्टिंग रोल्स में भी कई बड़े नाम शामिल हैं। डेलरॉय लिन्डो, सीन पेन, स्टेलन स्कार्सगार्ड, बेनिसियो डेल टोरो और जैकब इलोर्डी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नामांकित किया गया है, जबकि सपोर्टिंग एक्ट्रेस कैटेगरी में एमी मैडिगन, वुनमी मोसाकु, तियाना टेलर, एली फैनिंग और इनगा इब्सडॉटर लिलीस शामिल हैं।

इसके अलावा ओरिजिनल और अडाप्टेड स्क्रीनप्ले, ओरिजिनल स्कोर, मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग, कास्टिंग और शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में भी कई फिल्मों ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

नॉमिनेशन की घोषणा के बाद अब सबकी नजरें ऑस्कर के फिनाले पर टिकी हैं। 15 मार्च को आयोजित होने वाले अवॉर्ड समारोह में विजेताओं के नामों से पर्दा उठेगा और यह तय होगा कि कौन-सी फिल्म और कलाकार इस साल ऑस्कर ट्रॉफी अपने नाम करते हैं।

Back To Top