Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

लखवाड़ बांध प्रभावितों का धरना पांचवें दिन भी जारी, धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार पहुंचे

लखवाड़ बांध प्रभावितों का धरना पांचवें दिन भी जारी, धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार पहुंचे

कैम्पटी। यमुना नदी पर निर्माणाधीन 300 मेगावाट लखवाड़ बांध परियोजना को लेकर प्रभावित ग्रामीणों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्राम पंचायत पाली के अंतर्गत कूणा गांव के निकट बांध कार्यस्थल पर लखवाड़ बांध प्रभावित संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पांचवें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा।

धरना स्थल पर धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार भी पहुंचे और आंदोलनरत ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि उनकी मांगों को उचित मंच पर उठाया जाएगा।

लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे बांध प्रभावितों ने प्रशासन और कंपनी पर अनदेखी का आरोप लगाया है। प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उन्होंने मजबूरन धरना शुरू किया। अब धरने के पांच दिन बीत चुके हैं और बांध का निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी सभी 22 सूत्रीय मांगों पर ठोस समाधान नहीं निकलता, वे धरना स्थल से नहीं हटेंगे। इस दौरान जौनपुर और जौनसार क्षेत्र के सैकड़ों प्रभावित काश्तकारों और बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया और सरकार व निर्माण कंपनी एलएनटी के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरना स्थल पर इस अवसर पर महिपाल सजवाण, महेंद्र सिंह पुंडीर, अनिल पंवार, सुरेश रावत, सुमेर सिंह रावत, कन्हैया सिंह राणा, प्रदीप रावत और सबल सिंह रावत सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Back To Top