Dhamaal 4: फिल्म ‘धमाल 4’ की रिलीज को लेकर दर्शकों को एक बार फिर इंतज़ार करना पड़ेगा। मेकर्स ने इस कॉमेडी फ्रैंचाइजी की रिलीज डेट दूसरी बार बदल दी है। पहले यह फिल्म ईद 2026 पर रिलीज होने वाली थी, जिसे बाद में 12 जून 2026 के लिए शिफ्ट किया गया। अब इस तारीख को भी आगे बढ़ा दिया गया है।
अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर ‘धमाल 4’ अब 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स के मुताबिक, नई तारीख चुनने के पीछे किसी फिल्म से टकराव नहीं, बल्कि एक खास वजह है।
फिल्म के निर्माता मानते हैं कि 3 जुलाई उनके लिए शुभ दिन है, इसी कारण रिलीज को इस तारीख पर शिफ्ट किया गया है। इससे पहले फिल्म ने ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2’ से बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए अपनी डेट बदली थी।
‘धमाल 4’ का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं और फिल्म में जबरदस्त स्टारकास्ट नजर आएगी। दर्शकों को इस बार भी भरपूर कॉमेडी और मस्ती की उम्मीद है।
