Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

योगनगरी ऋषिकेश की धर्मधाद ने भाजपा- कांग्रेस की उड़ाई नींद

योगनगरी ऋषिकेश की धर्मधाद ने भाजपा- कांग्रेस की उड़ाई नींद

ऋषिकेश के आकाश में कड़की बिजली, दूर तक सुनी गई गड़गड़ाहट

देखें वीडियो 

 नेगी के गीतों के संदेश से मास्टर जी को मिली संजीवनी

गीतों से सजी महफ़िल में उमड़े जनसैलाब ने साफ की चुनावी तस्वीर

ऋषिकेश। योग नगरी, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी.. मास्टर जी..हजारों की भीड़ और उत्तराखंडियों के लिए योगनगरी ऋषिकेश की धर्मधाद ने भाजपा-कांग्रेस की नींद उड़ा दी । नेगीदा के पहाड़ी गानों के बीच थिरकता जनसैलाब..और हाथ में कुल्हाड़ी लिए निर्दलीय मास्टर दिनेश चंद्र। आरक्षित सीट ऋषिकेश नगर निगम के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी मास्टर जी के पक्ष में गीत संगीत से भरपूर राजनीतिक-सांस्कृतिक व सामाजिक उद्घोष की सुरताल का गवाह बना प्रसिद्ध आईडीपीएल का मैदान।

बीते दिन संचालक गणेश खुगशाल गणी ने धर्मदाद की व्याख्या कर मौजूद जनसमूह को एक नयी राजनीतिक इबारत लिखने की अपील की।

लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी की मंच पर प्रभावी मौजूदगी से गंगा के वेग समान बह रहे विभिन्न संदेशों को दर्शकों व मतदाताओं ने बखूबी कैच कर भाजपा व कांग्रेस के कैम्प में हलचल मचा दी।

नेगी दा के लोकगीत की धुन के बीच कांग्रेस के बागी व निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चन्द्र मास्टर जी अपने चुनाव चिह्न कुल्हाड़ी के साथ मंच से जनता का अभिवादन करते रहे।

कई घण्टे तक चले कार्यक्रम में लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने जनता की फरमाइश पर कई गढ़वाली गीत सुनाते हुए योगनगरी ऋषिकेश के साथ कई अन्य निकाय क्षेत्रों के चुनावी तापमान को एकाएक बढ़ा दिया।

इस सांस्कृतिक व राजनीतिक समागम से ऋषिकेश के आकाश में उमड़ घुमड़ रहे बादलों के बीच उत्तराखण्ड के स्वाभिमान की बिजली अवश्य कौंध गयी।

योगनगरी के आसमान में गीत संगीत की तरंगों के बीच कौंधी बिजली की यह चमक दूर दराज के शहरों के आसमान में भी दिखाई दी। चमक के कुछ समय बाद सुनाई देने वाली बिजली की कड़क किस- किस दल के तम्बुओं को राख करेगी? ऋषिकेश में उमड़े जनसैलाब के उठे हाथों ने बहुत कुछ साफ भी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top