Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

बिहार चुनाव का दूसरा चरण, 11 नवंबर को 20 जिलों में होगा मतदान

बिहार चुनाव का दूसरा चरण, 11 नवंबर को 20 जिलों में होगा मतदान

Bihar Vidhansabha Election: बिहार विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण कल यानी 11 नवंबर को होगा। इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। चुनाव प्रचार अब खत्म हो चुका है और उम्मीदवार घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। दूसरे चरण में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के 122 और महागठबंधन के 126 प्रत्याशी मैदान में हैं। एनडीए की ओर से भाजपा के 53, जदयू के 44, लोजपा (रामविलास) के 15, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 4 और हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) के 6 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं महागठबंधन की ओर से राजद के 70, कांग्रेस के 37, वीआईपी के 8, सीपीआई के 4, सीपीआई(एमएल) के 6 और सीपीआई के 1 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा जनसुराज पार्टी के 120 उम्मीदवार भी किस्मत आजमा रहे हैं।

इस चरण में कई बड़े नेताओं की साख दांव पर है। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, मंत्री विजेंद्र यादव, नीतीश मिश्रा, प्रेम कुमार, कृष्णनंदन पासवान, प्रमोद कुमार, शीला मंडल, लेशी सिंह और जयंत राज जैसे कई नाम शामिल हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, राजद के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी, रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता और भाकपा माले के नेता महबूब आलम की प्रतिष्ठा भी इस चरण के मतदान से जुड़ी है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने दूसरे चरण से पहले कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद एनडीए खेमे में निराशा का माहौल है और इस बार बिहार में बदलाव तय है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे किसी दबाव में न आकर निष्पक्ष तरीके से काम करें। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग हर तरह से बिहार पर कब्जा करना चाहते हैं, लेकिन बिहार की जनता अब जाग चुकी है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

वहीं एनडीए नेताओं ने पलटवार करते हुए दावा किया कि बिहार की जनता पूरी तरह से उनके साथ है। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि 11 नवंबर को भारी संख्या में मतदान कर जनता विकास, रोजगार और स्थिरता के लिए एनडीए की सरकार दोबारा बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में कई बड़े काम हुए हैं। सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोकतंत्र है, राजतंत्र नहीं — जनता तय करेगी कि बिहार का असली राजा कौन होगा।

अब सबकी नजरें 11 नवंबर पर टिकी हैं। बिहार के मतदाता तय करेंगे कि इस बार राज्य में सत्ता का चेहरा बदलेगा या एनडीए की नाव फिर से किनारे लगेगी।

Back To Top