Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

सुप्रीम कोर्ट का कॉरपोरेट जगत को सख्त संदेश, पर्यावरण नुकसान पर नहीं बच सकेंगी कंपनियां

सुप्रीम कोर्ट का कॉरपोरेट जगत को सख्त संदेश, पर्यावरण नुकसान पर नहीं बच सकेंगी कंपनियां

नई दिल्ली: पर्यावरण संरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कॉरपोरेट जगत को सख्त और स्पष्ट संदेश दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा है कि कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) को पर्यावरणीय दायित्वों से अलग नहीं किया जा सकता। यदि किसी कंपनी की गतिविधियों से पर्यावरण, वन्यजीव या संकटग्रस्त प्रजातियों को नुकसान पहुंचता है, तो वह जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड के संरक्षण से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस अतुल एस. चंदूरकर की पीठ ने कहा कि कंपनियां केवल लाभ कमाने वाली इकाइयां नहीं हैं, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति उनकी संवैधानिक जिम्मेदारियां भी हैं। अदालत ने दो टूक कहा कि कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत सीएसआर कोई स्वैच्छिक पहल नहीं, बल्कि लागू करने योग्य कानूनी दायित्व है।

अदालत ने स्पष्ट किया कि जहां कॉरपोरेट परियोजनाओं के कारण प्राकृतिक आवास प्रभावित होते हैं या विलुप्तप्राय प्रजातियों का अस्तित्व खतरे में पड़ता है, वहां ‘प्रदूषक भुगतान सिद्धांत’ स्वतः लागू होगा। ऐसे मामलों में संरक्षण की जिम्मेदारी टाली नहीं जा सकती। कोर्ट ने कहा कि संकटग्रस्त प्रजातियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सीएसआर फंड का उपयोग उनके संरक्षण में किया जाना चाहिए।

शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि सीएसआर को दान या परोपकार की तरह देखना गलत है। यह संविधान के तहत सौंपा गया दायित्व है, जिसका उद्देश्य केवल औपचारिकता निभाना नहीं, बल्कि वास्तविक और प्रभावी संरक्षण सुनिश्चित करना है।

इसके साथ ही अदालत ने राजस्थान और गुजरात में कार्यरत नवीकरणीय और गैर-नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे ग्रेट इंडियन बस्टर्ड के प्राकृतिक आवास में अतिथि की तरह हैं। उन्हें अपनी गतिविधियां इस प्रकार संचालित करनी होंगी कि पक्षी और उसके पर्यावरण को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचे।

Back To Top