Bigg Boss season 19 New Twist: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में हर हफ्ते का एपिसोड दर्शकों के लिए नया ड्रामा, इमोशन और स्ट्रेटेजी लेकर आता है। इस हफ्ते भी घर के अंदर कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया। पुराने कैप्टन प्रणित मोरे की तबीयत खराब होने के बाद घरवालों को नया कप्तान चुनना पड़ा, और इस बार कमान फिर से उसी खिलाड़ी के हाथ में आई जिसने पहले भी घर को सलीके से संभाला था।
अमाल मलिक ने दोबारा संभाली घर की कमान
बिग बॉस के अंदर हुए ताज़ा कैप्टेंसी टास्क में म्यूज़िक डायरेक्टर और सिंगर अमाल मलिक ने अपने शांत लेकिन समझदार गेम से सबको मात दी। उन्होंने हर राउंड में सटीक टाइमिंग और स्मार्ट मूव्स दिखाकर टास्क जीत लिया।
दिलचस्प बात ये है कि अमाल पहले भी एक बार घर के कप्तान रह चुके हैं, और इस बार भी घरवाले उनके नेतृत्व में नए नियम और शांति की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
म्यूजिकल चेयर स्टाइल टास्क में लगी खिलाड़ियों की क्लास
इस हफ्ते का कैप्टेंसी टास्क ‘म्यूजिकल चेयर’ की तर्ज़ पर खेला गया, लेकिन इसमें ट्विस्ट यह था कि कुर्सियों की जगह चौकोर बॉक्स थे। जैसे ही म्यूजिक बंद होता, सभी को एक-एक बॉक्स में खड़ा होना था, लेकिन अगर एक ही बॉक्स में दो लोग खड़े हो जाते, तो दोनों आउट! पहले ही राउंड से टास्क में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। तान्या मित्तल, शहबाज बदेशा, फरहाना भट्ट, मृदुल तिवारी, नीलम गिरी, अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, मालती चाहर, अशनूर कौर और कुनिका सब एक-एक कर बाहर होते गए। आखिर में अमाल मलिक अकेले बचे और उन्होंने बाज़ी मार ली।
प्रणित मोरे की तबीयत बिगड़ने से छोड़ी कैप्टेंसी
पिछले हफ्ते तक घर की बागडोर प्रणित मोरे के हाथों में थी, जिन्होंने शानदार गेम दिखाया था लेकिन अचानक आई मेडिकल इमरजेंसी के चलते उन्हें घर से बाहर जाना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी तबीयत में सुधार है और वो जल्द ही दोबारा एंट्री ले सकते हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआएँ कर रहे हैं और वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं।
क्या अमाल की कप्तानी में बदलेगा माहौल?
अमाल मलिक को हमेशा एक शांत लेकिन स्ट्रेटेजिक खिलाड़ी माना गया है। वो झगड़ों से दूर रहते हैं लेकिन हर टास्क में अपनी चाल सोच-समझकर चलते हैं। अब जब घर के अंदर गुटबाज़ी और टकराव बढ़ चुके हैं, तो देखने वाली बात होगी कि क्या उनका कूल गेमप्ले सबको एकजुट कर पाएगा या माहौल और ज़्यादा गरम होगा।
