Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से गिरेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से गिरेगा तापमान

Delhi NCR Weather: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी दिल्ली, नोएडा और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, वहीं कई जगहों पर गरज के साथ तेज हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग ने पहले ही इस बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया था, जो अब असर दिखाता नजर आ रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर भारत के ऊपर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बढ़ गया है। इसी वजह से दिल्ली-एनसीआर में बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई थी। बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है और अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

बीते कुछ दिनों से जनवरी के महीने में मई जैसी गर्मी का एहसास हो रहा था। आंकड़ों के अनुसार दिन का तापमान सामान्य से करीब 7 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। सुबह और रात में हल्की ठंड के बावजूद दिन में धूप तेज रही और तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस असामान्य गर्मी की वजह एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ रहा, जो हिमालयी क्षेत्र तक सीमित रहा और मैदानी इलाकों में असर नहीं डाल सका। बादल कम छाने और आसमान साफ रहने के कारण सूरज की किरणें सीधे जमीन तक पहुंचीं, जिससे दिन में गर्मी बढ़ गई।

इसके अलावा मैदानी इलाकों में एंटी-साइक्लोन जैसी स्थिति बनने से ठंडी हवाओं का प्रवाह बाधित हुआ। हवा में नमी कम होने के कारण घना कोहरा भी नहीं बन पाया। हालांकि अब सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर ठंड लौटने के आसार हैं और आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ सकती है।

Back To Top