Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

गर्मी की आहट शुरू होने के बीच एक बार फिर करवट बदलेगा मौसम, इन राज्यों में अलर्ट जारी 

गर्मी की आहट शुरू होने के बीच एक बार फिर करवट बदलेगा मौसम, इन राज्यों में अलर्ट जारी 

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम लगातार बदल रहा है। सर्दियां खत्म होने को हैं और गर्मी की आहट शुरू हो चुकी है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में कई जगहों पर बारिश के साथ- साथ ओलावृष्टि का भी अनुमान लगाया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि बारिश व बर्फबारी का सिलसिला और कुछ दिनों तक जारी रहेगा। विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी इलाकों से 24 फरवरी को टकराने वाला है। इसके चलते शनिवार से लेकर मंगलवार तक बरसात होने के आसार हैं। खास तौर से पश्चिमी इलाकों में इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 24-28 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी होगी। इसके अलावा, 26 फरवरी से 27 फरवरी के बीच अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश का हाल भी कुछ ऐसा ही है। यहां आज कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश होने का अनुमान है। साथ ही लोगों को बर्फबारी का भी सामना करना पड़ा सकता है।

24 से 27 फरवरी के बीच ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश में गरज व बिजली के साथ छिटपुट से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान पूर्वोत्तर भारत व गुजरात के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहेगा। विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह तक देश के किसी भी हिस्से में शीतलहर की स्थिति नहीं होगी। इसके अलावा, अगले सप्ताह देश के किसी भी हिस्से में घने कोहरे और ठंडे दिन के हालात नहीं बन रहे हैं। ऐसे में लोगों को ठंड से राहत मिलेगी और हल्की गर्मी भी महसूस हो सकती है। खासतौर से सुबह के वक्त मौसम सुहाना बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top