Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

दिल्ली के दो नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी,आर्मी पब्लिक स्कूल और एयर फोर्स बाल भारती स्कूल खाली

दिल्ली के दो नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी,आर्मी पब्लिक स्कूल और एयर फोर्स बाल भारती स्कूल खाली

नई दिल्ली- राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह दो नामी स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। आर्मी पब्लिक स्कूल और एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को भेजे गए इस ई-मेल में परिसर को विस्फोट से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तत्काल पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को अवगत कराया।

एहतियातन दोनों स्कूलों को तुरंत खाली कराया गया। बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया, जबकि शिक्षकों और स्टाफ को भी परिसर से बाहर निकाल लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली। शुरुआती जांच में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

 पूरे इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही साइबर विशेषज्ञों की मदद से ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह धमकी फर्जी प्रतीत हो रही है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रशासन ने अगली सूचना तक कक्षाएं स्थगित रखने का निर्णय लिया है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के आधिकारिक अपडेट का इंतजार करें।

Back To Top