T20 World Cup Super 8: टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण में इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत ने ग्रुप-2 की तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है। इस नतीजे के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा जरूर हैं, लेकिन इसके लिए उसे शनिवार को पल्लेकल में होने वाले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी ही होगी।
पाकिस्तान का एक मैच पहले ही बारिश में रद्द हो चुका है और अगर श्रीलंका के खिलाफ ये मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ता है, तो इसकी सबसे बड़ी कीमत पाकिस्तान को चुकानी पड़ेगी। रद्द होने की स्थिति में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा और पाकिस्तान सिर्फ दो अंकों पर रह जाएगा, जबकि न्यूजीलैंड के पास पहले ही तीन अंक मौजूद हैं।
ग्रुप-2 की वर्तमान स्थिति
इंग्लैंड — 3 मैच, 3 जीत, 6 अंक (सेमीफाइनल में प्रवेश)
न्यूजीलैंड — 3 मैच, 1 जीत, 1 हार, 1 रद्द, 3 अंक (NRR +1.390)
पाकिस्तान — 2 मैच, 1 हार, 1 रद्द, 1 अंक (NRR -0.461)
श्रीलंका — 2 मैच, 2 हार, बाहर
पाकिस्तान के सामने ‘अगर-मगर’ का पेचीदा रास्ता
न्यूजीलैंड की हार ने पाकिस्तान को खिड़की तो दी है, लेकिन रास्ता आसान नहीं है।
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को न सिर्फ श्रीलंका को हराना है बल्कि करारी मात देनी होगी।
संभावनाएं:
पहले बल्लेबाजी करने पर
यदि पाकिस्तान 160 रन बनाता है तो उसे 64+ रनों से जीत चाहिए।
पहले गेंदबाजी करने पर
यदि पाकिस्तान श्रीलंका को 160 पर रोक लेता है, तो उसे लक्ष्य 13.1 ओवर (40+ गेंद शेष) में हासिल करना होगा।
इन परिस्थितियों में थोड़ी सी भी चूक पाकिस्तान को बाहर का रास्ता दिखा देगी।
कीवी टीम की निगाहें भी इस मैच पर
न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला लगभग एलिमिनेटर जैसा है—
पाकिस्तान अगर अपनी समीकरण पूरी करता है तभी कीवी टीम का सफर थमेगा।
लेकिन अगर मैच बारिश से रद्द हो गया या पाकिस्तान बड़ी जीत नहीं दिला पाया, तो न्यूजीलैंड आराम से सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा।
पल्लेकल का मौसम: राहत की खबर
श्रीलंका मौसम विभाग के अनुसार पल्लेकल में शनिवार को बारिश की संभावना लगभग नगण्य (1%) है।
तापमान 19-26°C के बीच रहने का अनुमान है।
यानि मैच बारिश में धुलने की संभावना बेहद कम है — पाकिस्तान के लिए ये अच्छी खबर है।
