Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

मूसलधार बारिश से उत्तराखंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त, केदारनाथ यात्रा ठप

मूसलधार बारिश से उत्तराखंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त, केदारनाथ यात्रा ठप

श्रीनगर में घरों में घुसा पानी, केदारनाथ यात्रा पर लगी अस्थायी रोक

देहरादून – उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। राज्य के कई जिलों में जलभराव और भूस्खलन जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों के साथ-साथ यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

श्रीनगर गढ़वाल में घरों में घुसा पानी
श्रीनगर गढ़वाल नगर निगम के वार्ड 29, भक्तियाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भारी बारिश के चलते हालात बिगड़ गए। एनआईटी के पास दो घरों में पानी भर गया, जिससे लोगों की नींद में खलल पड़ा। स्थानीय निवासी भास्कर रतूड़ी ने बताया कि सुबह चार बजे उनकी पत्नी जब जागीं तो घर का कमरा पानी से लबालब भरा हुआ था। बताया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बनी नाली के जाम होने से पानी घरों में घुस गया।

केदारनाथ यात्रा पर रोक, श्रद्धालु फंसे
गौरीकुंड से आगे हो रही मूसलधार बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। खराब मौसम और रास्ता बाधित होने की वजह से श्रद्धालुओं को बीच रास्ते में ही रुकना पड़ा है। वहीं, यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाली फूलचट्टी-जानकीचट्टी सड़क का एक हिस्सा धंसने से आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। इस मार्ग पर कई यात्री और वाहन दोनों ओर फंसे हुए हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने पहले ही उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई थी। देहरादून, चंपावत और नैनीताल जिलों के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

 यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। जानकीचट्टी चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने बताया कि बड़े वाहन जैसे बस और टैंपो ट्रैवल की आवाजाही बंद कर दी गई है और छोटे वाहन भी जोखिम लेकर चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top