Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

देहरादून में दर्दनाक हादसा: एलएलबी छात्रा प्रज्ञा को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, कोमा में जिंदगी और मौत से जंग

देहरादून में दर्दनाक हादसा: एलएलबी छात्रा प्रज्ञा को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, कोमा में जिंदगी और मौत से जंग

देहरादून-  राजधानी देहरादून के सरोवर होटल के पास 23 अक्टूबर को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। इस हादसे में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में एलएलबी की छात्रा प्रज्ञा सिंह (19) गंभीर रूप से घायल हो गईं और तब से कोमा में जिंदगी की जंग लड़ रही हैं।

प्रज्ञा की मां आशा सिंह अस्पताल के आईसीयू के बाहर बेटी की सलामती की आस में हर पल प्रार्थना कर रही हैं। परिवार के मुताबिक, आशा सिंह विधवा हैं और तीन बच्चों की जिम्मेदारी अकेले संभाल रही हैं। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 तेज रफ्तार कार की टक्कर के बाद चालक फरार

पुलिस के अनुसार, यह घटना 23 अक्टूबर की शाम करीब चार से साढ़े चार बजे के बीच की है। प्रज्ञा दिल्ली से देहरादून लौटी थीं और बस से उतरकर पैदल अपने घर की ओर जा रही थीं, तभी सरोवर होटल के सामने एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही प्रज्ञा सड़क पर गिर पड़ीं और चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने इसे हिट एंड रन केस बताया है और आरोपी की तलाश जारी है।
पटेलनगर थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन और चालक की पहचान की जा रही है।

परिवार टूटा, मां की आंखों में बस एक आस

हादसे के बाद से आशा सिंह का जीवन अस्पताल और पुलिस थाने के चक्करों तक सिमट गया है। उनका कहना है कि उनके छोटे बेटे की उम्र केवल 13 साल है, जो अब गहरे सदमे में है और घर पर अकेला रहता है।

Back To Top