Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

निर्मल आश्रम दीपमाला में दो दिवसीय सहोदया इंटर स्कूल एथलेटिक मीट का आयोजन

निर्मल आश्रम दीपमाला में दो दिवसीय सहोदया इंटर स्कूल एथलेटिक मीट का आयोजन

जनपद के 12 स्कूलों ने किया प्रतिभाग

ऋषिकेश: निर्मल आश्रम दीपमाला में दो दिवसीय इंटर स्कूल एथलेटिक मीट – 2025  का आयोजन सुसज्जित प्रांगण में हुआ। जिसमें जनपद के ग्यारह विद्यालयों के 292 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन करने हेतु भाग लिया। विद्यालय के संस्थापक परम श्रद्धेय, दया, करुणा की मूर्ति महंत बाबा राम सिंह जी महाराज और व्यवस्थापक पूज्य संत जोध सिंह जी महाराज के मंगलमय आशीर्वाद की छत्रछाया में मंच पर विराजमान  विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एस.एन.सूरी, शैक्षिक सलाहकार श्रीमती रेनू सूरी , जनपद की विभिन्न संस्थाओं से पधारे हुए गणमान्य अतिथियों तथा खिलाड़ियों का विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ललिता कृष्णास्वामी ने हार्दिक स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एस.एन.सूरी  ने ओलंपिक ध्वज फहरा कर खेलों में प्रतिभाग करने आए प्रतिभागियों के मार्च पास्ट की सलामी ली तथा खेल मशाल प्रज्वलित कर प्रतिस्पर्धाओं में खेल भावना व ईमानदारी के साथ भागीदारी करने की शपथ दिलाते हुए सहोदया एथलेटिक मीट के शुभारंभ  की घोषणा की।

प्रतिस्पर्धा का आरंभ 100 , 200, 400 मीटर दौड़ अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक तथा बालिका वर्ग की हिट्स के साथ हुआ। 800 मीटर फाइनल रेस अंडर-19 बालक तथा बालिका वर्ग में आशीष, आयुष पंवार, सिद्धार्थ पंत व श्रेया, रिद्धि पंत, अनुष्का ने क्रमशः स्वर्ण, रजत,कांस्य पदक जीता।  लंबी कूद  अंडर-14 बालिका वर्ग में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक क्रमशः गीतिका, आराध्या राणा, आयुषी भट्ट ने अपने नाम किया।  गोला फेंक अंडर-14 बालक  वर्ग में दिवित कुकरेती, मयंक राणा, आयुष नेगी ने क्रमशः स्वर्ण ,रजत ,कांस्य  पदक  झटक लिया। गोला फेंक अंडर-19 बालक वर्ग में अविरल रावत ,सोहेल खान, आर्यन पंवार को विजय स्तंभ पर प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान पर खड़े होने का गौरव प्राप्त हुआ।

इस अवसर के साक्षी विद्यालय के चेयरमैन डॉ एस.एन.सूरी, शैक्षिक सलाहकार श्रीमती रेनू सूरी, श्रीमती  नीरू अरोड़ा,  श्री मुकुल तायल, विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं से पधारे प्रशिक्षक तथा शिक्षकगण  बने।

Back To Top