Breaking News
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

उदयपुर में सजेगा सितारों का संगम, विजय–रश्मिका की संगीत नाइट में दिखेगी उनकी लव स्टोरी

उदयपुर में सजेगा सितारों का संगम, विजय–रश्मिका की संगीत नाइट में दिखेगी उनकी लव स्टोरी

उदयपुर। साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शाही अंदाज़ में चल रहे प्री-वेडिंग फंक्शंस के बीच अब उनकी संगीत नाइट से जुड़ा एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि संगीत समारोह में कपल अपनी प्रेम कहानी को तस्वीरों के जरिए मेहमानों के सामने पेश करेगा। वायरल वीडियो में दोनों की कई अनदेखी और निजी तस्वीरें नजर आ रही हैं—कार में ली गई सेल्फी से लेकर वेकेशन के खूबसूरत पल और एक-दूसरे को गले लगाते रोमांटिक मोमेंट्स तक।

आईटीसी मोमेंटोस के लॉन में सजी यादों की गैलरी

उदयपुर स्थित ITC Mementos Udaipur के भव्य लॉन में इन तस्वीरों को खास अंदाज़ में सजाया गया है। माना जा रहा है कि यह प्रस्तुति संगीत नाइट का मुख्य आकर्षण होगी, जहां कपल अपने रिश्ते के सफर को परिवार और करीबी दोस्तों के साथ साझा करेगा।

प्री-वेडिंग में दिखी मस्ती और खेल

शादी से पहले पूल पार्टी, वॉलीबॉल मैच और ‘विरोश प्रीमियर लीग’ जैसे मजेदार खेलों के जरिए दोनों ने जश्न को और रंगीन बना दिया है। इन आयोजनों की झलकियां खुद कपल ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

अंबानी परिवार भी पहुंचा उदयपुर

इस हाई-प्रोफाइल शादी में शामिल होने के लिए मुकेश अंबानी और राधिका मर्चेंट समेत अंबानी परिवार के सदस्य भी उदयपुर पहुंच चुके हैं।

प्राइवेट लेकिन रॉयल वेडिंग

26 फरवरी को होने वाली इस शादी को निजी रखा गया है। समारोह में सीमित मेहमान शामिल होंगे और ‘नो फोन पॉलिसी’ लागू की जाएगी। शादी तेलुगु और कोडवा परंपराओं के अनुसार संपन्न होगी।

‘गीता गोविंदम’ से शुरू हुई कहानी

दोनों की पहली मुलाकात 2018 की फिल्म Geetha Govindam के सेट पर हुई थी। इसके बाद Dear Comrade में उनकी जोड़ी को खूब सराहा गया। अब दोनों एक बार फिर फिल्म Raanabali में साथ नजर आएंगे, जो 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।

Back To Top